Home » रहें अलर्ट! NTA जल्द ही जारी करेगा UGC NET 2024 का रिजल्ट

रहें अलर्ट! NTA जल्द ही जारी करेगा UGC NET 2024 का रिजल्ट

इस साल इस परीक्षा में कुल 9 लाख कैंडिडेट शामिल हुए थे एवं यह परीक्षा 21 सितम्बर से 5 सितम्बर तक चली थी। जनरल केटेगरी के कैंडिडेट्स को UGC NET पास होने के लिए 40% मार्क्स लाना जरुरी है। वहीं आरक्षित केटेगरी के लिए यह मापदंड 35% निर्धारित है।

by Priya Shandilya
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) जून 2024 सत्र के नतीजे जारी करने वाली है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर UGC NET परिणाम 2024 देख पाएंगे। वेबसाइट पर परिणाम के साथ-साथ, NTA, UGC NET फाइनल आंसर की 2024 और UGC NET कट-ऑफ 2024 भी जारी करेगा।

ऐसे चेक करें अपना यूजीसी नेट 2024 रिजल्ट

  • सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • अब यहां होमपेज पर ‘UGC NET जून 2024 रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार का एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और कोड दर्ज करें।
  • परिणाम देखने के लिए ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
  • भविष्य के उपयोग के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

क्वालिफिकेशन मार्क्स और सर्टिफिकेट

जनरल केटेगरी के कैंडिडेट्स को UGC NET परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 40% मार्क्स लाना जरूरी है। वहीं आरक्षित केटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए 35% मार्क्स निर्धारित है।

पास कैंडिडेट्स को दो सर्टिफिकेट्स दिए जायेंगे। एक सर्टिफिकेट लेक्चरशिप प्रमाणपत्र (LS) है जो कि जिंदगी भर के लिए मान्य होता है। इसके बाद कैंडिडेट्स असिस्टेंट प्रोफेस्सर के पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं। दूसरा सर्टिफिकेट है जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF)। यह रिजल्ट के दिन से 3 साल तक के लिए वैलिड रहता है। इसके बाद आप रिसर्च पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस साल इस परीक्षा में कुल 9 लाख कैंडिडेट शामिल हुए थे एवं यह परीक्षा 21 सितम्बर से 5 सितम्बर तक चली थी। .

UGC NET परिणाम 2024 सामान्यीकरण प्रक्रिया

NTA अलग-अलग शिफ्टों में स्कोरिंग में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सामान्यीकरण पद्धति का उपयोग करता है। जिसमे उम्मीदवारों के अंकों की तुलना के लिए UGC NET स्कोर (%) में परिवर्तित किया जाता है ताकि विभिन्न शिफ्टों में कठिनाई के स्तर को ध्यान में रखा जा सके। मालूम हो की परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की पहले ही 13 सितंबर को जारी कर दी गई थी।

Related Articles