गोरखपुर : एक जनवरी 2025 से पूर्वोत्तर रेलवे की 215 पैसेंजर ट्रेनों (सवारी गाड़ी, डेमू व मेमू) के नंबर बदल जाएंगे। इस बदलाव के साथ ही नंबर इन ट्रेनों के नंबर के आगे से शून्य भी हट जाएगा। इन अनारक्षित सवारी गाड़ियों का एक जनवरी से नए नंबर से संचालन होगा। इसके साथ ही गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी का नंबर भी चार जनवरी से बदल जाएगा। इसके अलावा छपरा-मथुरा व लखनऊ-पाटलीपुत्र आदि सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों के नंबर भी विभिन्न तिथियों से बदल जाएंगे।
गोरखपुर से होकर या बनकर चलने वाली गोरखधाम व हमसफर सहित 31 ट्रेनों की टाइमिंग भी बदल जाएगी। अब गोरखधाम 15 मिनट पहले ही रवाना हो जाएगी। रेलवे प्रशासन ने कुछ प्रमुख ट्रेनों के समय में पांच से 40 मिनट तक का बदलाव किया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार पूर्वोत्तर रेलवे में एक जनवरी से नया टाइम टेबल लागू हो जाएगा।
इन प्रमुख ट्रेनों के छूटने के समय में होगा बदलाव
- 12555 गोरखधाम- शाम 4:35 की जगह अब 4:20 बजे।
- 12571 हमसफर सुपरफास्ट- शाम 7:05 की जगह 6:50 बजे।
- 15009 मैलानी एक्सप्रेस- रात 10:10 की जगह 10:15 बजे।
- 15080 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस- भोर में 3:35 की जगह 3:30 बजे।
- 11123 बरौनी एक्सप्रेस- रात 2:20 की जगह 2:15 बजे।
- 15045 ओखा एक्सप्रेस- सुबह 5:00 की जगह 4:55 बजे।
- 19410 गोरखपुर एक्सप्रेस- सुबह 05:00 की जगह 4:55 बजे।
- 15028 मौर्या एक्सप्रेस- सुबह 7:20 की जगह 7:15 बजे।
इन सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों के बदल जाएंगे नंबर
- 12531 गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस 04 जनवरी से नए नंबर 15031 से चलेगी।
- 12532 लखनऊ जंक्शन -गोरखपुर एक्सप्रेस 04 जनवरी से नए नंबर 15032 से चलेगी।
- 12530 लखनऊ जंक्शन-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 04 मार्च से नए नंबर 15034 से चलेगी।
- 12529 पाटलिपुत्र-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस 04 मार्च से नए नंबर 15033 से चलेगी।
- 22531 छपरा-मथुरा जंक्शन एक्सप्रेस 05 मार्च से नए नंबर 15109 से चलाई जाएगी।
- 22532 मथुरा जंक्शन-छपरा एक्सप्रेस 05 मार्च से नए नंबर 15110 से चलाई जाएगी।
कुछ प्रमुख पैसेंजर ट्रेनें, जिनके नंबर में होगा बदलाव
- 05425 भटनी-अयोध्या धाम मेमू अब 65739 नंबर से चलेगी।
- 05426 अयोध्या धाम-भटनी मेमू अब 65740 नंबर से चलेगी।
- 05156 गोरखपुर-छपरा अनारक्षित स्पेशल अब 55056 नंबर से चलेगी।
- 05155 छपरा-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल अब 55055 नंबर से चलेगी।
- 05093 गोरखपुर-गोण्डा स्पेशल पैसेंजर अब 55093 नंबर से चलेगी।
- 05094 गोण्डा-गोरखपुर स्पेशल पैसेंजर अब 55094 नंबर से चलेगी।
- 05472 नौतनवा-गोरखपुर स्पेशल पैसेंजर अब 55072 नंबर से चलेगी।
- 05039 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट स्पेशल अब 55095 नंबर से चलेगी।
- 05036 गोरखपुर-सीवान स्पेशल पैसेंजर ट्रेन अब 55036 नंबर से चलेगी।
- 05035 सीवान-गोरखपुर स्पेशल पैसेंजर ट्रेन अब 55035 नंबर से चलेगी।
- 05498 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज पैसेंजर अब 55098 नंबर से चलेगी।
- 05497 नरकटियागंज-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन अब 55097 नंबर से चलेगी।
- 05449 नकहा जंगल-गोरखपुर कैंट पैसेंजर ट्रेन अब 55047 नंबर से चलेगी।
- 05096 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज पैसेंजर ट्रेन अब 55096 नंबर से चलेगी।
- 05142 गोरखपुर-सीवान स्पेशल पैसेंजर ट्रेन अब 55042 नंबर से चलाई जाएगी।
- 05031 गोरखपुर-गोण्डा स्पेशल पैसेंजर ट्रेन अब 55031 नंबर से चलेगी।
- 05032 गोण्डा-गोरखपुर स्पेशल पैसेंजर ट्रेन अब 55032 नंबर से चलेगी।
- 05154 गोरखपुर-सीवान डेमू गाड़ी अब 75106 नंबर से चलाई जाएगी।
- 05375 नकहा जंगल-गोण्डा डेमू गाड़ी अब 75107 नंबर से चलेगी।
- 05378 नौतनवा-गोरखपुर डेमू गाड़ी अब 75116 नंबर से चलेगी।
- 05033 गोरखपुर-बढ़नी डेमू गाड़ी अब 75117 नंबर से चलेगी।
- 05034 बढ़नी-गोरखपुर डेमू गाड़ी अब 75118 नंबर से चलेगी।
- 05149 भटनी-बरहज बाजार पैसेंजर ट्रेन अब 55123 नंबर से चलाई जाएगी।
- 05150 बरहज बाजार-भटनी पैसेंजर ट्रेन अब 55124 नंबर से चलाई जाएगी।
Read Also: कोर्ट के आदेशों की अवहेलना से गुस्साए SC ने कहा, ये लोग इनके शुभचिंतक नहीं