Home » ओडिशा के मुख्यमंत्री ने मानसून के मद्देनजर बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने मानसून के मद्देनजर बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की

by The Photon News Desk
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

भुवनेश्वर : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को अधिकारियों को राज्य में मानसून की शुरुआत के साथ बाढ़ की स्थिति के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया। पटनायक ने राज्य स्तरीय प्राकृतिक आपदा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पिछले वर्षा कम से कम 24 जिले भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित हुए थे।

उन्होंने कहा, जून से अक्टूबर तक का समय हमारे लिए निर्णायक होता है, इस दौरान सूखा, बाढ़ या चक्रवात की स्थिति बन सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य ने पिछले साल आपदाओं का सफलतापूर्वक प्रबंधन किया और इसके लिए उसे केंद्र से पुरस्कार भी मिला।

पटनायक ने कहा, हमें इस वर्ष किसी अन्य प्रकार की आपात स्थिति के लिए भी तैयार रहना चाहिए। प्रारंभिक चेतावनी प्रणालियों, बचाव और राहत कार्यों, पीने के पानी की आपूर्ति और स्वास्थ्य तथा पशु चिकित्सा सेवाओं के संबंध में पर्याप्त उपाय किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि ओडिशा आपदा त्वरित प्रतिक्रिया बल (ओडीआरएएफ) और अग्निशमन विभाग को हर समय तत्काल प्रतिक्रिया के लिए सतर्क रहना चाहिए।

Related Articles