Home » Jharkhand Tour Om Birla : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला पहुंचे रांची, पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर हुआ भव्य स्वागत, बोले- ‘झारखंड की संस्कृति प्रेरणादायक’

Jharkhand Tour Om Birla : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला पहुंचे रांची, पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर हुआ भव्य स्वागत, बोले- ‘झारखंड की संस्कृति प्रेरणादायक’

by Rakesh Pandey
jharkhand tour OM Birla
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला शनिवार को अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे पर राजधानी रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उनका पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया, जिसमें भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में समर्थकों ने भाग लिया। एयरपोर्ट परिसर उत्सव में तब्दील हो गया और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन से माहौल जीवंत हो उठा।

झारखंड की मिट्टी को किया नमन, संस्कृति को बताया प्रेरणा का स्रोत

इसके बाद ओम बिड़ला ने बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद ओम बिरला ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को मैं प्रणाम करता हूं। ये धरती जनजातीय समुदाय की संस्कृति है। बिरसा मुंडा ने जनजातीय समुदाय, जंगल-जमीन, आदिवासी की संस्कृति को बचाने के लिए उन्होंने एक लंबी लड़ाई लड़ी। उनके इस संघर्ष से ही आज जनजातीय समाज को सम्मान मिलता है। मीडिया से बातचीत में ओम बिड़ला ने कहा कि मैं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की इस पवित्र भूमि को नमन करता हूं। झारखंड की संस्कृति, परंपराएं और जनजातीय विरासत पूरे देश के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।

स्वागत में दिखा जोश और उत्साह, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा और ओम बिड़ला के कटआउट लेकर पहुंचे थे। स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर मनमोहक प्रस्तुति दी। पूरे परिसर में देशभक्ति और स्वागत का माहौल नजर आया।

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाई गरिमा

स्वागत समारोह के दौरान कई वरिष्ठ भाजपा नेता भी उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, हटिया विधायक नवीन जायसवाल आदि। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया।

कार्यक्रमों की व्यस्त सूची, जमशेदपुर में लेंगे भाग

रांची प्रवास के दौरान ओम बिड़ला विभिन्न नागरिक संगठनों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके बाद वे जमशेदपुर जाएंगे, जहां सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लैटिनम जुबली समारोह में शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम राज्य के औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्र के लिए अहम माना जा रहा है।

Read Also- Jharkhand News : शिक्षकों के स्वास्थ्य बीमा लाभ के लिए जारी हुई अस्पतालाें की LIST, झारखंड के 166 ताे देश के 567 अस्पताल में 5 लाख तक का कैशलेस इलाज

Related Articles