जमशेदपुर : जुगसलाई में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बताते हैं कि जुगसलाई में दो गुटों में फायरिंग हो गई है। इनमें कई राउंड फायरिंग होने की बात कही जा रही है। इस घटना में एक युवक को गोली लग गई है। इस घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी की पुलिस निगरानी कर रही थी। सोमवार की देर रात गरीब नवाज कालोनी के रहने वाले इसरार नामक युवक इस फायरिंग कर दी गई थी। इस घटना से जुगसलाई में सनसनी फैल गई थी। घायल इसरार का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस इस मामले में अब तक कुछ नहीं पता लगा पाई है। पुलिस का कहना है कि इस घटना को तीन अरोपियों ने मिल कर अंजाम दिया था। पुलिस अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जुगसलाई थाना प्रभारी का कहना है कि इस मामले में जब कोई गिरफ्तारी होगी तभी इस बारे में कुछ जानकारी मिलेगी। जुगसलाई में गोली चलने की घटनाएं आम हैं। पुलिस इन घटनाओं को रोक नहीं पा रही है। सोमवार की रात भी मोहम्मद इसरार नामक युवक अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी वहां तीन युवक पहुंचे और इसरार पर गोली चला दी। जबकि, सूत्रों की मानें तो दो गुटों में कई राउंड गोली चली है। कितने राउंड गोली चली है पुलिस को अब तक यह भी नहीं पता चल पाया है। हालांकि, सिटी एसपी शिवाशीष कुमार कहते हैं कि आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही पता चलेगा कि कितने राउंड गोली चली है। उनका कहना है कि फिलहाल पुलिस को घटनास्थल से दो खोखा मिला है। इसलिए पुलिस अभी मान कर चल रही है कि दो राउंड फायरिंग हुई है। सिटी एसपी का कहना है कि पुलिस इस मामले के आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है। घायल इसरार की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है।
Read also Mango Skeleton : उम्र व लिंग का पता लगाने को फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा कंकाल