Home » रांची से चलने वाली प्रमुख ट्रेनों का परिचालन समय फिर से सामान्य

रांची से चलने वाली प्रमुख ट्रेनों का परिचालन समय फिर से सामान्य

by The Photon News
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के तहत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रांची रेल मंडल से चलने वाली कुछ ट्रेनों के मार्ग और प्रस्थान समय में बदलाव किया गया था। लेकिन अब यह ट्रेनें फिर से अपनी पुरानी टाइमिंग के अनुसार चलेंगी।

इन ट्रेनों में शामिल हैं:

  1. ट्रेन संख्या 12019 हावड़ा – रांची शताब्दी एक्सप्रेस: यात्रा 04 और 05 दिसंबर 2024 से निर्धारित मार्ग चंद्रपुरा – बोकारो स्टील सिटी – कोटशीला – मूरी होकर होगी।
  2. ट्रेन संख्या 12365 पटना – रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस: यात्रा 04 और 05 दिसंबर 2024 से चंद्रपुरा – बोकारो स्टील सिटी – कोटशीला – मूरी मार्ग से होगी।
  3. ट्रेन संख्या 20898/20897 रांची – हावड़ा – रांची वंदे भारत एक्सप्रेस: यात्रा 04 और 05 दिसंबर 2024 से मूरी – कोटशीला – पुरुलिया – चांडिल मार्ग से होगी।
  4. ट्रेन संख्या 22823 भुवनेश्वर – नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस: यात्रा 05 दिसंबर 2024 से निर्धारित समय पर भुवनेश्वर से शुरू होगी।
  5. ट्रेन संख्या 02831 धनबाद – भुवनेश्वर स्पेशल: यात्रा 05 दिसंबर 2024 से अपने निर्धारित समय पर धनबाद से प्रस्थान करेगी।

Read Also : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रोजेक्ट भवन में अधिकारियों से की बैठक, अनुपूरक बजट पर चर्चा

Related Articles