Home » धनबाद के लोदना में होलपेक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत पर भड़का आक्रोश, तोड़फोड़ में पुलिस व नेताओं की गाड़ी क्षतिग्रस्त

धनबाद के लोदना में होलपेक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत पर भड़का आक्रोश, तोड़फोड़ में पुलिस व नेताओं की गाड़ी क्षतिग्रस्त

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: धनबाद के लोदना क्षेत्र के देव प्रभा आउटसोर्सिंग परियोजना में मंगलवार की सुबह ओबी डंपिंग करने जा रहे भारी वाहन हॉलपेक की चपेट में आने से कैंपर के चालक व इंचार्ज की मौत हो गई। कैंपर के चालक का नाम जया चौहान था जो लोदना श्रमिक कल्याण निवासी था। वहीं, इंचार्ज का नाम राजा कुमार था। वह भूली का रहनेवाला था। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग वह मजदूर मौके पर पहुंचे। इस दुर्घटना में कैंपर पूरी तरह चिपटा हो गया।

भड़का आक्रोश, लोगों ने जमकर की तोड़फोड़

मौके पर आक्रोशित लोग हॉलपेक व अन्य वाहन में तोड़फोड़ करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस व सीआईएसएफ जवानों के साथ भी नॉकझोक हुआ। विवाद बढ़ता देख आसपास के विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला।

ऐसे हुई घटना

लोगों ने बताया कि राजा ओबी डम्पिंग का निरीक्षण कर वापस आउटसोर्सिंग लौट रहा था। तभी पांडेबेरा जोड़ियां के समीप हॉलपेक ने कैंपर में सीधी टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। लोगों ने कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनी व प्रबंधन ने बस्ती के बीच से ही भारी वाहन के लिए रास्ता निकाला है। स्थानीय लोगों ने कई बार इस रास्ते को बंद करने की मांग की है।

पुलिस की गाड़ी भी तोड़ी गई

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ी को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरानर मजदूर व स्थानीय लोगों ने घटना स्थल पर मौजूद पुलिस की चार वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों का आक्रोश देखते हुए पुलिस आपने वाहन को मौके से हटा दिया है। वही घटना के दौरान मौके पर मौजूद एक सीआईएसएफ के अधिकारी के साथ भी लोगों ने हाथापाई की। मौजूद पुलिस अक्रोशित लोगों को काफी समझने की कोई की लेकिन लोग नही माने। जिसे बाद पुलिस मौके पर छावनी बनाई हुई है।

READ ALSO : चाईबासा नक्सली हमले में झारखंड जगुआर के दो जवान शहीद

पहुंचे विभिन्न यूनियन के नेता

घटना की जानकारी मिलते ही विभिन्न यूनियन के नेता घटनास्थल पहुंचे। नेताओं को भी आक्रोशित लोगों का सामना करना पड़ा। लोगो ने नेताओं की गाड़ी को भी नही छोड़ा और पथराव कर दिया। पथराव के दौरान पुलिस व नेताओं की गाड़ियों के शीशे टूट-फूट गए। गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा। इसके बाद सभी मौजूद नेताओं ने अपनी गाड़ी वहा से हटा दिया।

Related Articles