Home » पाकिस्‍तान अपनी रक्षा करना जानता है, स्‍वतंत्रता दिवस पर जनरल मुनीर के ‘जहरीले’ बोल

पाकिस्‍तान अपनी रक्षा करना जानता है, स्‍वतंत्रता दिवस पर जनरल मुनीर के ‘जहरीले’ बोल

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क: पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने कश्मीर का राग अलापा है। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि उन्होंने भारत के खिलाफ जहर उगला और कहा कि वह शांति नहीं चाहता है। दरअसल, पाकिस्तान में सोमवार (14 अगस्त) को स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रविवार देर रात पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने आवाम को संबोधित किया और फिर भारत से लेकर कश्मीर तक पर जहर उगला।

भारत को लेकर क्या-क्या जहर उगला?

पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने कहा कि हमें काफी जतन के बाद आजादी मिली। हमें मालूम है कि इसकी रक्षा किस तरह करनी है। हमारे कट्टर-प्रतिद्वंद्वी को एक महान शक्ति होने का भ्रम लगता है। उन्होंने भारत के राष्ट्रवाद पर उंगली उठाते हुए कहा कि दुनिया को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। कोई भी आक्रामक विचार हमें मजबूर नहीं बना सकता है। ये क्षेत्र दो परमाणु शक्तियों के बीच दुश्मनी होने की स्थिति में नहीं है।

फिर अलापा कश्मीर राग

पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने कश्मीर को लेकर कहा कि वहां के लोगों को भी जल्द आजादी मिलेगी। हालांकि, वह इस बात का जिक्र करना भूल गए कि कश्मीर में किस तरह से हालात सामान्य हो रहे हैं और पहले के मुकाबले स्थिति सुधर चुकी है। पाकिस्तान ही वह मुल्क है, जो कश्मीर की शांति भंग करता है और अब कश्मीरी भी इस बात को जानते हैं।

 READ ALSO : Indian National Flag : तिरंगा फहराने का कानून क्या है? अपमान पर क्या मिलता है दंड? हो सकती है जेल

कश्मीर को दुनिया की सबसे बड़ी जेल में तब्दील करने का लगाया आरोप

बलूचिस्तान को लूटने वाले और वहां लोगों पर जुल्म करने वाले जनरल असीम मुनीर ने भारत को कश्मीर को लेकर घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि कम्युनिकेशन खत्म कर दिया गया और कश्मीर को दुनिया की सबसे बड़ी जेल में तब्दील किया गया है, मगर फिर भी कश्मीरी लोगों के दृढ़ संकल्प के सामने ये चीजें टिक नहीं पाएंगी।

Related Articles