Home » Palamu Road Accident : ऑटो और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, कई घायल

Palamu Road Accident : ऑटो और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, कई घायल

by Rakesh Pandey
accident-today
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : झारखंड में पलामू जिले से हृदयविदारक घटना की खबर आई है। पांकी-बालूमाथ मुख्य सड़क पर कारीमाटी घाटी में ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तिलक समारोह में जा रहे 1 व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, इस दुर्घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो से धूमा (तरहसी) से तिलक समारोह में शामिल होने के लिए खपिया (हेरहंज) जाने के क्रम में ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, जिसमें 45 वर्षीय बीरेंद्र राम (पिता स्व. तपेश्वर राम) की मौत हो गई। गिरेंद्र राम, सरजू राम सहित अन्य कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को रेफर किया गया है।


दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया था। पांकी थाना प्रभारी राजेश रंजन ने परिजनों को समझ कर जाम को हटाया। दुर्घटना के बाद घायलों को पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने में भी दो घंटे लग गए। काफी इंतजार के बाद भी एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई, तो स्थानीय लोगों ने निजी खर्च से गाड़ियों का इंतजाम कर सभी को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इसी क्रम में एक व्यक्ति की रास्ते में ही मृत्यु हो गई।

Read Also- Jamshedpur Crime: जमशेदपुर में बैंक कर्मी ने की आत्महत्या, शादी के 6 महीने बाद इसलिए उठाया खौफनाक कदम

Related Articles