पलामू,: झारखंड और बिहार के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाने वाली पलामू एक्सप्रेस का नया टाइम टेबल 10 मई 2025 से लागू किया जा रहा है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड द्वारा आधिकारिक अधिसूचना 15 अप्रैल को जारी की गई थी, जिसमें ट्रेन के प्रस्थान और आगमन समय में बदलाव की जानकारी दी गई थी।
यह ट्रेन झारखंड के बरकाकाना से शुरू होकर बिहार की राजधानी पटना तक जाती है और पलामू, गढ़वा, लातेहार सहित कई ज़िलों के यात्रियों के लिए लाइफलाइन मानी जाती है। टाइम टेबल में हुए इस बदलाव को लेकर पलामू के सांसद विष्णुदयाल राम ने भी केंद्रीय रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड अधिकारियों से विशेष आग्रह किया था, जिसके बाद समय सारिणी में परिवर्तन की मंजूरी दी गई।
पलामू एक्सप्रेस का नया टाइम टेबल (10 मई से प्रभावी)
बरकाकाना से प्रस्थान समय में बड़ा बदलाव किया गया है। अभी तक यह ट्रेन रात 9:35 बजे बरकाकाना से चलती थी, लेकिन 10 मई से यह शाम 6:30 बजे रवाना होगी। इसके साथ ही अन्य स्टेशनों पर ट्रेन के आगमन और प्रस्थान के समय में भी बदलाव हुआ है।
स्टेशन का नाम : नया समय (प्रस्थान/आगमन)
बरकाकाना : 18:30 बजे
पतरातू : 18:51 बजे
राय : 19:14 बजे
खलारी : 19:23 बजे
मैक्लुस्कीगंज : 19:32 बजे
टोरी : 19:53 बजे
लातेहार : 20:38 बजे
बरवाडीह : 21:31 बजे
डाल्टनगंज : 22:05 बजे
लालगढ़ : 22:43 बजे
गढ़वा रोड : 23:20 बजे
ऊंटरी रोड : 23:32 बजे
मोहम्मदगंज : 23:45 बजे
हैदरनगर : 23:57 बजे
जपला : 00:06 बजे
नबीनगर : 00:24 बजे
डेहरी ऑन सोन : 01:20 बजे
पटना जंक्शन : 06:50 बजे (अंतिम गंतव्य)
यात्रियों को क्या होगी सुविधा
नया शेड्यूल लागू होने से यात्रियों को पहले की तुलना में समय की बेहतर सुविधा मिलेगी। खासकर उन यात्रियों को जो रात के सफर से परहेज करते हैं, अब ट्रेन शाम के समय उपलब्ध होगी। हालांकि कई यात्रियों को अपने यात्रा कार्यक्रम में परिवर्तन करना पड़ सकता है, इसलिए रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले नया टाइम टेबल अवश्य देख लें।
रेलवे प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि 10 मई से पहले यात्राएं पुराने शेड्यूल के अनुसार ही संचालित होंगी, लेकिन इसके बाद सभी संचालन नए समय के तहत होंगे।
Read Also- Ranchi Rims molestation case : रिम्स में जूनियर महिला डॉक्टर से छेड़खानी, जेडीए ने होमगार्ड की कार्यशैली पर उठाए सवाल