Home » Palamu News : पलामू में ट्रेन की चपेट में आने से महिला होमगार्ड जवान के दोनों पैर कटे, हालत नाजुक

Palamu News : पलामू में ट्रेन की चपेट में आने से महिला होमगार्ड जवान के दोनों पैर कटे, हालत नाजुक

by Yugal Kishor
palamu-home-guard-woman-injured-both-legs-amputated-by-trai
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu (Jharkhanbd) : झारखंड के पलामू जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक होमगार्ड महिला जवान के दोनों पैर कट गए हैं। इस हादसे के बाद महिला जवान की हालत गंभीर बनी हुई है।

गिरिडीह से देवघर जा रही थी ड्यूटी पर

होमगार्ड महिला जवान की पहचान अनुराधा कुमारी (20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दुअरा गांव के निवासी वीरेंद्र यादव की बेटी हैं। घटना के बारे में घायल अनुराधा के पिता वीरेंद्र यादव ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि अनुराधा कुमारी गिरिडीह में अपनी ड्यूटी कर रही थी। होमगार्ड ऑफिस से उसका अगला कमान देवघर के लिए जारी हुआ था।

कमान लेने जा रही थी मेदिनीनगर तभी हुआ हादसा

देवघर में ड्यूटी पर जाने के लिए अनुराधा अपने घर से ट्रेन में सवार होकर मेदिनीनगर स्थित होमगार्ड ऑफिस से अपना कमान लेने के लिए जा रही थी। इसी दौरान, कोसीआरा रेलवे स्टेशन के पास किसी काम के चलते अनुराधा ट्रेन से नीचे उतरी थी। दुर्भाग्यवश, तभी वह अचानक दूसरी तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसके दोनों पैर बुरी तरह से कट गए।

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़, परिजनों को दी सूचना

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। भीड़ में मौजूद लोगों ने तत्काल इस घटना की जानकारी अनुराधा के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायल अनुराधा कुमारी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर बताई है और उसका इलाज जारी है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Read Also: हत्या के 5 साल बाद पुलिस ने किया मामले का खुलासा, तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, दो फरार की तलाश जारी

Related Articles