Home » Palamu Kasturba School Accountant Suicide : पलामू में कस्तूरबा स्कूल की एकाउंटेंट ने की आत्महत्या

Palamu Kasturba School Accountant Suicide : पलामू में कस्तूरबा स्कूल की एकाउंटेंट ने की आत्महत्या

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : झारखंड के पलामू जिले में पाटन स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बुधवार को एक दुखद घटना घटी। विद्यालय की एकाउंटेंट प्रियंका कुमारी (28) अपने क्वार्टर में फांसी के फंदे से लटकी पाई गईं। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बार-बार आ रहा था पति का फोन

वार्डन कृष्णा कुमारी के अनुसार, उन्हें गार्ड विनोद ने सूचित किया कि प्रियंका के पति का बार-बार फोन आ रहा है। जब प्रियंका को उनके क्वार्टर में ढूंढा गया, तो दरवाजा अंदर से बंद था। स्थानीय मिस्त्री साधु राम को बुलाया गया, जिन्होंने खिड़की की ग्रिल काटकर दरवाजा खोला। अंदर प्रियंका का शव फंदे से लटका हुआ था। पुलिस को तुरंत सूचित किया गया और शव को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अंतिम कॉल रिकॉर्ड की जांच

पुलिस ने प्रियंका का मोबाइल जब्त कर लिया है और अंतिम कॉल रिकॉर्ड्स की जांच कर रही है। प्रियंका की शादी पांच साल पहले कंचन कुमार रजक से हुई थी, जो रोजगार सेवक हैं। प्रियंका की तीन साल की एक बेटी भी है। प्रियंका मेदिनीनगर में किराए के मकान में रहती थी। प्रियंका के पति घटना के समय रांची में थे और सूचना मिलने पर पलामू के लिए रवाना हो गए हैं। प्रियंका का ससुराल छतरपुर थाना क्षेत्र के सड़मा गांव में है।

विद्यालय में प्रियंका का कार्यकाल

प्रियंका ने 1 अगस्त 2024 को कस्तूरबा विद्यालय में एकाउंटेंट के रूप में ज्वाइन किया था। वह लंबे समय से कस्तूरबा में एकाउंटेंट थी एवं चैनपुर से स्थानांतरण के बाद पाटन आई थी। शुरुआत में वह विद्यालय के क्वार्टर में रहती थीं, लेकिन बाद में डालटनगंज से आना-जाना करती थीं। बुधवार को वह लगभग 11 बजे विद्यालय आई थीं और 12.15 बजे उनकी आत्महत्या की सूचना मिली। यह घटना क्षेत्र में शोक का कारण बन गई है, और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Related Articles