Home » Palamu News : पलामू में , 3.49 लाख लाभुकों के खाते में पहुंचे 87.27 करोड़ रुपए

Palamu News : पलामू में , 3.49 लाख लाभुकों के खाते में पहुंचे 87.27 करोड़ रुपए

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu News : झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना के तहत पलामू जिले की महिलाओं को एक बार फिर आर्थिक सहायता दी गई है। इस योजना का लाभ पाकर जिले की महिलाएं बेहद खुश नजर आईं। पलामू जिले की 3 लाख 49 हजार 80 महिलाओं के बैंक खातों में 2500-2500 रुपये की राशि ट्रेजरी के माध्यम से भेजी गई। कुल 87 करोड़ 27 लाख रुपये की राशि सीधे लाभुकों के खातों में ट्रांसफर की गई है। खाते में पैसे आते ही महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान बिखर गई।

लगातार मिल रही है राहत की राशि

इससे पहले अप्रैल महीने की राशि लाभुकों को जून में भेजी गई थी। मंईयां सम्मान योजना को लेकर राज्य सरकार और विभाग की सक्रियता साफ झलक रही है। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने इस योजना के लिए कुल 559 करोड़ रुपये की राशि पांच महीने के लिए आवंटित की है।जिन महिलाओं के बैंक खाते आधार से जुड़े हुए हैं और जिनका डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) विकल्प चालू है, उन्हें समय पर भुगतान हो रहा है। मार्च महीने में भी पलामू जिले में 3 लाख 72 हजार 937 महिलाओं को योजना की राशि दी गई थी। उस समय एक साथ तीन महीने की राशि यानी 7500 रुपये भेजे गए थे।

कुछ लाभुकों को हुई थी तकनीकी दिक्कत

हालांकि, मार्च के भुगतान के बाद यह सामने आया था कि कुछ लाभुकों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं थे, जबकि कुछ महिलाओं की उम्र योजना की पात्रता से अधिक हो चुकी थी। इसके कारण उनकी राशि रोक दी गई थी। लेकिन सरकार और विभाग के प्रयास से अब स्थिति में काफी सुधार हुआ है और अधिकतम लाभुकों तक राशि पहुंचाई जा रही है।मंईयां सम्मान योजना के तहत दी जा रही यह आर्थिक सहायता झारखंड की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके सामाजिक-सांस्कृतिक सम्मान को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी पहल मानी जा रही है।

Read also – Jamshedpur Fire : जमशेदपुर में NH 33 पर अमूल कंपनी के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Related Articles