Home » Palamu pregnant woman murdered for dowry : दहेज की बलिवेदी पर चढ़ा दी गयी एक और नव विवाहिता

Palamu pregnant woman murdered for dowry : दहेज की बलिवेदी पर चढ़ा दी गयी एक और नव विवाहिता

एक लाख रुपया, एक हार व अंगूठी नहीं देने पर दहेज लोलुपों की शिकार हुई आठ माह की गर्भवती प्रिया

by Rakesh Pandey
Palamu pregnant woman murdered for dowry
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
  • मेदिनीनगर के बैरिया की घटना, पुलिस ने पति, सास-ससुर को किया गिरफ्तार

मेदिनीनगर (पलामू) : दहेज लोभियों ने एक और निर्दोष जीवन लीला समाप्त कर दी। शहर थाना क्षेत्र के बैरिया में 21 वर्षीय प्रिया कुमारी की मौत ने एक बार फिर दहेज प्रथा के खिलाफ आवाज उठाई है। आठ महीने की गर्भवती प्रिया को दहेज नहीं देने पर उसके पति, सास और ससुर ने प्रताड़ित किया और अंततः उसकी हत्या कर दी।

दहेज के लिए किया जाता था प्रताड़ित

प्रिया की शादी बीते अप्रैल में हुई थी। दहेज के रूप में एक लाख रुपये, एक हार और एक अंगूठी की मांग पूरी न होने पर प्रिया को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। पिता अरुण दूबे ने बताया कि उन्होंने अपनी क्षमता अनुसार दहेज दिया था, लेकिन दहेज लोभियों की भूख कभी नहीं मिटी।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति मणिकांत तिवारी, सास अंजना तिवारी और ससुर अरुण तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। ननद राखी कुमारी और भाई विवेक तिवारी को भी आरोपित बनाया गया है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Articles