Home » आर्केस्ट्रा कलाकार के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता का अस्पताल में चल रहा इलाज

आर्केस्ट्रा कलाकार के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता का अस्पताल में चल रहा इलाज

by The Photon News Desk
Palamu Rape
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

विश्रामपुर (पलामू)/ Palamu Rape : आर्केस्ट्रा कलाकार के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। वारदात के बाद उसे बेहोशी की हालत में सड़क किनारे छोड़कर सभी आरोपी भाग गए। स्थानीय लोगों की सहयोग से महिला कलाकार को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने कलाकार की निशानदेही पर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें अजय कुमार व विन्देश्वर कुमार का नाम शामिल हैं। दोनों आरोपी स्थानीय विश्रामपुर के रहने वाले हैं। वहीं अन्य एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

Palamu Rape : आर्केस्ट्रा कलाकार के साथ सामूहिक दुष्कर्म

जानकारी के अनुसार विश्रामपुर में कई ऑर्केस्ट्रा टीम संचालन का कार्य करती हैं। जिनका कार्य छत्तीसगढ़ आदि क्षेत्रों से नृत्य को बुलाकर कार्यक्रम को आयोजित कराना है। हुसैनाबाद इलाके में कार्यक्रम के लिए छत्तीसगढ़ की एक कलाकार को इनके द्वारा बुलाया गया था। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी गाड़ी से लौट रहे थे। इसी क्रम में आरोपियों के द्वारा महिला कलाकार को कुछ नशा युक्त पदार्थ खिलाया गया। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

अपने को बचाने के लिए सभी उसे रास्ते में ही छोड़ कर भाग गए। रविवार को उसे अज्ञात लोगों के द्वारा मेदिनीनगर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां होश में आने के बाद पूरी घटना की जानकारी दी। साथ ही तीन लोग अजय, विन्देश्वर और गोलू पर प्राथमिकी दर्ज कराई। महिला का मेदिनीनगर में इलाज चल रहा है। विश्रामपुर सब इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा ने बताया कि पीड़िता के द्वारा महिला पूरी घटना क्रम की शिकायत मेदिनीनगर महिला थाना में की गई थी।

जहां तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिनमें अजय, विन्देश्वर और गोलू का नाम शामिल हैं। महिला थाना से मिली सूचना और प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्रवाई करते हुए अजय व विन्देश्वर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं एक अन्य आरोपी गोलू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

READ ALSO : Ranchi Crime: पिठोरिया में क्रशर पर फिर उग्रवादियों ने मचाया उत्पात

Related Articles