Home » खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने CM योगी को दी जान से मारने की धमकी

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने CM योगी को दी जान से मारने की धमकी

by The Photon News Desk
Pannu
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क। Terrorist Pannu: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह Pannu की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने की घटना ने राजनीतिक माहौल में बवाल मचा दिया है। इस बार की धमकी ने सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर गहरे सवालों को उत्पन्न किया है, जिससे यूपी के सीएम की सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। बता दें कि भगोड़े गुरपतवंत सिंह पन्नू ने यूपी के सीएम योगी आदित्य को धमकी दी है। आइए जानते हैं पूरी खबर विस्तार से।

Pannu : धमकी का ऑडियो संदेश

दरअसल, सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी है। इस बार पन्नू (Pannu) ने ऑडियो मैसेज से यह धमकी भेजी है, जिसमें उन्होंने बताया कि राम मंदिर समारोह में उन्हें कोई बचा नहीं पाएगा। बता दें कि भगोड़े आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू (Pannu)के धमकी भरे ऑडियो मैसेज में साफ कहा गया है कि राम मंदिर समारोह में उन्हें कोई बचा नहीं पाएगा।

और क्या कहा गया है ऑडियो में

ऑडियो में Pannu ने दिल्ली पुलिस द्वारा अयोध्या में खालिस्तान समर्थक युवकों के गिरफ्तार होने की खबर सुनाई और उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है यह भी कहा। उनके खिलाफ नकली केस बनाया जा रहा है, जिससे समर्थकों के बीच आक्रोश बढ़ा है।

योगी की सुरक्षा में बढ़ोतरी

धमकी के बाद, उत्तर प्रदेश पुलिस अलर्ट मोड पर है। CM योगी की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। बता दें कि यह पहली बार नहीं हुआ है जब Pannu ने योगी को जान से मारने की धमकी दी है। इसके पहले साल 2022 में ऐसा हुआ था।

भगवंत मान को भी धमकी

पिछले 16 जनवरी को, संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के संस्थापक गुरपतवंत सिंह ‘पन्नू’ ने पंजाब के CM भगवंत मान को भी जान से मारने की धमकी दी थी। इसके पीछे उनका एक महत्वपूर्ण कारण यह है कि भारत सरकार ने उन्हें जुलाई 2020 में ‘आतंकवादी’ घोषित किया था।

सामाजितक-राजनीतिक क्षेत्र में भूचाल

धमकी से भरे इस नए वीडियो से सामाजिक और राजनीतिक दलों में भूचाल मच गया है। हालांकि सुरक्षा बलों को काफी सतर्क कर दिया गया है। व्यवस्था ऐसी बनाई जा रही है कि चूक की कोई गुंजाइश नहीं रहे। धमकी देने की यह घटना सुरक्षा के प्रति सामाजिक जवाबदेही को भी उजागर करती है और आतंकवाद के खिलाफ सशक्त प्रतिबद्धता की जरूरत को दिखाती है।

READ ALSO : गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास उत्कल एक्सप्रेस से कटकर 4 लोगों की मौत

Related Articles