Home » Bihar Weather Alert : बिहार में 60 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी आंधी, 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, ऑरेंज अलर्ट जारी

Bihar Weather Alert : बिहार में 60 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी आंधी, 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, ऑरेंज अलर्ट जारी

by Rakesh Pandey
Bihar Weather Alert
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बिगड़ गया है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 17 और 18 अप्रैल को पूरे राज्य में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। वज्रपात (ठनका) और मेघगर्जन की संभावना को देखते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने क्यों जारी किया ऑरेंज अलर्ट (Bihar Mein Orange Alert Kyon Jaari Hua)

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), पटना ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और उत्तर भारत में बने मौसमी सिस्टम के कारण पूरे बिहार में व्यापक प्रभाव देखने को मिलेगा। इस खतरनाक मौसम के मद्देनजर आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड में आ गया है और राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से हालात पर नजर रखी जा रही है।

मौसमी सिस्टमों की स्थिति (Weather Systems Affecting Bihar)

उत्तर बिहार से उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तक बनी द्रोणिका (ट्रफ लाइन) अब सिक्किम से उत्तर ओडिशा तक पश्चिम बंगाल और झारखंड होते हुए गुजर रही है।

पश्चिम राजस्थान और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर हवा के ऊपरी स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।

समुद्र तल से 0.9 किमी से लेकर 5.8 किमी की ऊँचाई तक मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं, जो बिहार के मौसम पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहे हैं।

इन जिलों में होगी भारी बारिश (Bihar Ke In Jilon Mein Barish Ka Khatra)

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले

अररिया, किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई।
यहां भारी से अत्यंत भारी बारिश, वज्रपात और तेज़ हवाओं की आशंका जताई गई है। हवा की गति 50–60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।

येलो अलर्ट वाले जिले

पटना सहित शेष 26 जिले। इनमें मध्यम स्तर की बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है। हवा की गति 40–50 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है।

बिहार में बारिश कब तक होगी (Bihar Mein Barish Kab Tak Hogi)

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में यह असामान्य मौसम 18 अप्रैल तक सक्रिय रहेगा। इसके बाद धीरे-धीरे मौसम में सुधार होने की संभावना है। इस दौरान लोगों से अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की गई है और सभी को सतर्क रहने को कहा गया है।

बिहार के प्रमुख शहरों का तापमान (Bihar Temperature Update Today)

डेहरी : अधिकतम तापमान – 37.2°C (16 अप्रैल को सर्वाधिक)

मधेपुरा, नालंदा : न्यूनतम तापमान – 20.1°C (16 अप्रैल को सबसे कम)

सुरक्षा के लिए क्या करें (Bihar Weather Safety Tips)

वज्रपात की स्थिति में खुले मैदान, पेड़ और टेलीफोन टावर से दूर रहें।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल सीमित करें।

मौसम अपडेट्स के लिए अधिकृत स्रोतों पर नजर बनाए रखें।

आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Related Articles