मुंबई : रेलवे पुलिस के एक 28 वर्षीय कांस्टेबल की गुरुवार को लोकल ट्रेन से गिर कर मौत हो गई। आरपीएफ से पता चला है कि उसक नाम अमित ज्ञानेश्वर गोंडके था। वह लोकल ट्रेन में चढ़ा था। भीड़ ज्यादा होने के कारण वह दरवाजे के पास खड़ा था, तभी उसका बैलेंस बिगड़ गया और वो पटरी पर गिर गया। ये घटना भांडुप और नाहुर रेलवे स्टेशनों के बीच हुई।
उसके गिरते ही लोग शोर मचाने लगे, लकिन कुछ फायदा नहीं हुआ। शहर में भारी बारिश के कारण बुधवार को लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित थीं। गोंडके ने अंधेरी से घाटकोपर तक मेट्रो से यात्रा की थी और अपनी बाकी यात्रा के लिए लोकल ट्रेन लेने का निर्णय लिया था।
भारी बारिश के कारण बुधवार देर रात यात्रियों की भारी भीड़ थी। गोंडके गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया था, उसका कंधा टूट गया था, सिर पर गंभीर चोटें आईं और कई जगहों पर गहरे जख्म हो गए थे।
हालांकि, गुरुवार सुबह पुलिस अधिकारी को सूचित किए जाने से पहले वह छह-सात घंटे तक पटरी पर पड़े रहे। बंद में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मगर इलाज में देरी के कारण डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। कांस्टेबल की पहचान उसकी वर्दी और आईडी कार्ड से की गई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसका दाहिना हाथ कटा हुआ था, उसके सिर पर गंभीर चोटें थीं और बहुत ज्यादा खून बह गया था। जब पुलिसकर्मियों ने जांच की तो उसके बैग में पुलिस की वर्दी और पहचान पत्र मिला, जिससे पता चला कि वो उनके ही विभाग में काम करने वाला एक पुलिस कांस्टेबल था और अंधेरी स्थित राजकीय रेलवे पुलिस स्टेशन में तैनात था।
Read Also- मुंबई फिर आतंकी साजिश के घेरे में! Mock Drill के बीच धार्मिक स्थलों पर पैनी नजर