Home » नौ साल में बदली लोगों की सोंच : स्वतंत्रदेव

नौ साल में बदली लोगों की सोंच : स्वतंत्रदेव

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

साहिबगंज : उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि विगत नौ साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश के लोगों की सोच बदली है। लोगों में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना बढ़ी है।

कांग्रेस व अन्य दलों के शासनकाल में लोग ट्रेन की सीट तक उखाड़ कर ले जाते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। वे गुरुवार को स्थानीय परिसदन में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोग अब गंदगी पसंद नहीं करते। घर-घर शौचालय का निर्माण होने से माताओं-बहनों का स्वास्थ्य बेहतर हुआ है। बैंक खाता खुलने से गरीबों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

बिचौलिया उनकी हकमारी नहीं करते। अब गरीब अपने पैरों पर खड़ा हो गया है। उनका सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक सभी तरह का विकास हुआ है। आदिवासी समाज से आनेवाली द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचीं। झारखंड के ही बिरसा मुंडा की जयंती पूरे देश में मनाई जा रही है। सरदार पटेल की विश्व में सबसे उंची प्रतिमा लगाई गई। पूर्व में हर जगह गांधी परिवार के नाम का ही पत्थर लगता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। महापुरुषों को सम्मान मिल रहा है।

READ ALSO : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका दौरा : राजकीय भोज में जो बाइडन ने मोदी के सामने रखा ऐसा ऑफर, बोले पीएम- थैक्सू प्रेसीडेंट

विदेशों में यहां के लोगों का पैंट व चड्डी तक उतरवा ली जाती थी लेकिन अब विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने के लिए युद्ध तक रोकी जा रही है। मंत्री ने कहा कि क्षेत्रीय पार्टियों से देश का भला नहीं हो सकता। क्षेत्रीय पार्टियों स्वयं व अपने परिवार के सदस्यों के बारे में सोचती है। इसलिए लोगों को चुनाव में क्षेत्रीय पार्टियों के बारे में नहीं सोचना चाहिए। कहा कि नौ साल पहले देश की क्या स्थिति थी यह आज के नवयुवकों को नहीं मालूम होगा क्योंकि उस समय उनकी उम्र मात्र नौ-दस साल रही होगी।

READ ALSO : चिप हब बनने की ओर बढ़ा भारत : देश में पैदा होने जा रही 80 हजार नयी नाैकारियां, माइक्रोन के ऐलान से चीन परेशान

इस मौके पर राजमहल विधायक अनंत ओझा, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदरश यादव, महामंत्री कुशमाकर तिवारी, साहिबगंज नगर परिषद के निवर्तमान उपाध्यक्ष रामानंद साह, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद थे। स्वतंत्रदेव सिंह आज कन्हैयास्थान, राजमहल व बोरियो में आयोजित पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होंगे और रात में ट्रेन से कोलकाता रवाना हो जाएंगे।

Related Articles