Home » जालौर जनसभा में बोले पीएम मोदी, इंडिया गठबंधन की पतंग उड़ने से पहले कट गई

जालौर जनसभा में बोले पीएम मोदी, इंडिया गठबंधन की पतंग उड़ने से पहले कट गई

by Rakesh Pandey
PM Modi in Jalore
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पॉलिटिकल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजस्थान के जालौर में भाजपा की विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया। (PM Modi in Jalore) यहां उन्होंने कहा कि भाजपा और जालौर-सिरोही का रिश्ता बहुत खास है। आपने हर बार भाजपा को भरपूर आशीर्वाद दिया है। इस बार भी जालौर-सिरोही यही कह रहे हैं- फिर एक बार मोदी सरकार। प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और कहा, इंडिया गठबंधन की पतंग उड़ने से पहले ही काट गई है।

पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने एक अवसरवादी INDI अलायंस बनाया है, यह एक पतंग की तरह है, जिसकी डोर उड़ने से पहले ही काट दी गई है। यह केवल नाम का गठबंधन है, क्योंकि इसके घटक दल कई राज्यों में एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं।

राजस्थान ने कांग्रेस को बराबर की सजा दी (PM Modi in Jalore)

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले चरण के मतदान में आधे राजस्थान ने कांग्रेस को बराबर की सजा दी है। राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत राजस्थान यह जानता है कि कांग्रेस कभी भी मजबूत भारत बना ही नहीं सकती। देश को ऐसी कांग्रेस सरकार नहीं चाहिए। देश को साल 2014 के पहले जो हालात थे, वे दोबारा नहीं चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आपने उदारतापूर्वक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को राजस्थान से राज्यसभा में भेजा, वे काफी समय तक बीमार रहे लेकिन क्या आपने उन्हें राजस्थान में फिर से देखा? जो लोग चुनाव नहीं लड़ सकते, चुनाव नहीं जीत सकते। आज कांग्रेस की हालत है उनकी गुनहगार वह खुद है। आज कांग्रेस को उम्मीदवार भी नहीं मिल पा रहे हैं। इंडिया गठबंधन की पतंग उड़ने से पहले ही कट गई है। गठबंधन वाले आपस में लड़ रहे हैं।

60 साल राज करने के बाद भी लोगों को तरसाया

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालौर सिरोही लोकसभा सीट के प्रत्याशी के समर्थन में भीनमाल में संबोधित करते हुए कहा, ”कांग्रेस पार्टी के कितने हाल खराब है भाइयों अब देखिए जिस कांग्रेस पार्टी ने देश पर 60 साल राज किया, इसी कांग्रेस ने हमारी माता-बहनों को शौचालय, घरेलू गैस, बिजली, पानी, बैंक अकाउंट जैसी छोटी-छोटी चीजों के लिए तरसाया है।”

कांग्रेस के कई दिग्गजों को मैदान में नहीं उतारा गया

उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी ने कभी देश में 400 लोकसभा सीट जीतीं थीं, आज वह 300 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ पा रही है। मोदी ने कहा, “जो लोग चुनाव नहीं लड़ सकते, चुनाव जीत नहीं सकते। वे मैदान से भाग कर इस बार राजस्थान से राज्यसभा में आए हैं। कांग्रेस की इतनी हालत खराब है।”

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी फरवरी में राजस्थान से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने वाले सांसदों में शामिल हैं। इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के कई दिग्गजों को मैदान में नहीं उतारा गया, हालांकि पार्टी ने उन अटकलों को खारिज कर दिया है कि वे चुनाव लड़ने से कतरा रहे थे।

चुनाव में बाद लड़ाई

पीएम ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में देश की 25 प्रतिशत सीटें ऐसी है, जहां इस गठबंधन के लोग एक दूसरे को ही खत्म करने में लगे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि अगर चुनाव से पहले इतनी लड़ाई हो रही है, तो आप सोच सकते हैं कि चुनाव के बाद लूट के लिए कितनी लड़ाई होगी। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार का दीमक फैलाकर देश को खोखला कर दिया है और आज देश कांग्रेस से नाराज है और उसे इन पापों की सजा दे रहा है। उन्होंने कहा कि अपनी मौजूदा हालत के लिए कांग्रेस पार्टी खुद दोषी है।

READ ALSO: रूस के कई इलाकों में यूक्रेन का ड्रोन हमला, कई पावर स्टेशन और फ्यूल डिपो बर्बाद

Related Articles