जयपुर: राजस्थान के (मुख्यमंत्री) CM अशोक गहलोत ने मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री (PM) नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। गहलोत ने कहा कि मणिपुर जैसा वर्ग संघर्ष अगर आने वाले पांच-दस साल में देश में कहीं और फैल गया तो कोई कुछ नहीं कर पाएगा। यघ संघर्ष देश के लिए अच्छा नहीं है। इसके दूरगामी परिणाम होंगे। लेकिन केंद्र की सरकार इसे समझ नहीं रही है।
गहलोत ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह इतिहास नहीं बना रहे हैं। हमारे नेता राहुल गांधी ने संसद में कहा कि आप भारत माता की हत्या कर रहे हो। यह सही है क्योंकि इसके मायने होते हैं।
CM ने कहा, कि वर्तमान समय में देश के हालात बड़े गंभीर हैं। अगर देशवासी व प्रदेशवासी नहीं समझे तो वे भुगतेंगे। इस हिंसा का शिकार कोई भी परिवार हो सकता
कल्पना करिए यह वर्ग संघर्ष पूरे देश में फैल गया तो क्या होगा:
CM अशोक गहलोत ने कहा कि अभी वर्ग संघर्ष की आड़ में एक पूरा प्रदेश जल रहा है। आप कल्पना करो कि अगर यह वर्ग संघर्ष एक दशक बाद देश के हर कोने-कोने में फैल गया तो क्या होगा। जिस तरह केंद्र व मणिपुर की सरकार ने राज्य में माहौल बना दिया है वह माहौल बढ़ता बढ़ता पूरे देश में फैल गया तो चाहे केंद्र सरकार हो, उनकी सेना हो, राज्य सरकारें हों, उनकी पुलिस हो कोई कुछ नहीं कर पाएगा, जैसे मणिपुर में कोई कुछ नहीं कर पा रहा है।
भाजपा शासित राज्यों में अपराध अधिक हो रहे हैं:
मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था को लेकर राजस्थान सरकार पर भाजपा की ओर से उठाए जा रहे सवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे भाजपा शासित राज्यों में राजस्थान की अपेक्षा अधिक अपराध हो रहे हैं।
राजस्थान में महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले पुलिस जवानों की बनेगी सूची:
अशोक गहलोत ने महिलाओं को नि:शुल्क स्मार्टफोन देने की ‘इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना’ की शुरुआत करने के बाद कहा कि पुलिस महिलाओं व बच्चियों से छेड़छाड़ में शामिल पाए जाने वाले पुलिस जवानों या अन्य सरकारी नौकरी वाले लोगों की सूची बनाएगी ताकि ऐसे लोगों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंधित किया जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय द्वारा बृहस्पतिवार को इस बारे में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के अनुसार, महिलाओं एवं बालिकाओं से छेड़छाड़ एवं छींटाकशी या अन्य अवांछित कृत्य करने वालों के विरुद्ध परिवाद के आधार पर निरोधात्मक कार्रवाई में चालान होने पर उनके चरित्र सत्यापन में इसका उल्लेख किया जाएगा।
जिन राज्यों में जल्द होने वाले है वहां ईडी की कार्रवाई बढ़ी:
राजस्थान में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हालिया कार्रवाई पर CM गहलोत ने कहा कि जिन राज्यों में चुनाव होने वाले होते हैं, वहां ईडी और आयकर विभाग की कार्रवाई बढ़ जाती है। उन्होंने कहा, अगर कसी ने बेईमानी की है, चोरी की है, गलत काम किया तो उसे हथकड़ी लगाओ, जेल भेजो मुझे कोई ऐतराज नहीं, लेकिन इन एजेंसियों के अधिकारियों को गृह मंत्रालय द्वारा निर्देश दिया जाता है। कि फला के खिलाफ कार्रवाई करनी है और फला के खिलाफ नहीं करनी है यह सही नहीं है। CM ने कहा कि हम क्यों चिंता कर करें आने दो इनको ये मेरा क्या कर लेंगे मैं तो मोदी जी से बड़ा फकीर हूं।