Home » Global Investors Summit में बोले PM Modi, दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा भारत

Global Investors Summit में बोले PM Modi, दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा भारत

पीएम ने कहा कि बीते 2 दशक में एमपी के लोगों के सपोर्ट से यहां की भाजपा सरकार ने शासन पर फोकस किया। दो दशक पहले तक लोग MP में निवेश करने से डरते थे। आज MP निवेश के लिए देश के top राज्यों में शामिल हो गया है।

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

भोपाल: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भोपाल में वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया और उद्योग, स्टार्टअप और अन्य पर मध्य प्रदेश सरकार की 18 नीतियों का अनावरण किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही मध्य प्रदेश को निवेश केंद्र बनाएगी। मोदी ने कहा कि विकसित मध्य प्रदेश से विकसित भारत की यात्रा में आज का ये कार्यक्रम बहुत अहम है। इस भव्य आयोजन के लिए मैं मोहन यादव जी और उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के इतिहास में ऐसा अवसर पहली बार आया है, जब पूरी दुनिया भारत के लिए इतनी आशावादी है। पूरी दुनिया में चाहे सामान्य जन हो, अर्थनीति के विशेषज्ञ हो, विभिन्न देश हो या फिर संस्थान इन सभी को भारत से बहुत आशाएं हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही विश्व बैंक ने कहा है कि भारत आने वाले वर्षों में ऐसे ही दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा। कुछ ही दिन पहले जलवायु परिवर्तन पर UN की एक संस्था ने भारत को सौर ऊर्जा की सुपरपॉवर कहा था। इस संस्था ने ये भी कहा कि जहां कई देश सिर्फ बातें करते हैं, वहीं भारत नतीजे लाकर दिखाता है।

कृषि के मामले में भारत के टॉप के राज्यों में है मध्य प्रदेश

मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश जनसंख्या के हिसाब से भारत का 5वां सबसे बड़ा राज्य है। मध्य प्रदेश कृषि के मामले में भारत के टॉप के राज्यों में है। खनिज के हिसाब से भी मध्य प्रदेश देश के टॉप 5 राज्यों में है। मध्य प्रदेश को जीवनदायिनी मां नर्मदा का भी आशीर्वाद प्राप्त है। मध्य प्रदेश में हर वो संभावना है, हर वो संभावना है जो इस राज्य को GDP के हिसाब से भी देश के top 5 राज्यों में ला सकता है। उन्होंने कहा कि बीते 2 दशकों में मध्य प्रदेश ने परिवर्तन का नया दौर देखा है। एक समय था जब यहां बिजली और पानी की बहुत सारी दिक्कतें थीं। कानून-व्यवस्था की स्थिति तो और भी खराब थी। ऐसी हालत में यहां इंडस्ट्री का विकास बहुत मुश्किल था।

पीएम ने कहा….

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 2 दशक में मध्य प्रदेश के लोगों के सपोर्ट से यहां की भाजपा सरकार ने शासन पर फोकस किया। दो दशक पहले तक लोग MP में निवेश करने से डरते थे। आज MP निवेश के लिए देश के top राज्यों में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि बीते दशक में भारत ने आधारभूत संरचना के विकास में उछाल का दौर देखा है। इसका बहुत बड़ा फायदा मध्य प्रदेश को मिला है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे जो देश के 2 बड़े शहरों को जोड़ रहा है, उसका बड़ा हिस्सा MP से ही होकर गुजर रहा है। यानी एक तरफ MP को मुंबई के ports के लिए तेज कनेक्टिविटी मिल रही है और दूसरी तरफ उत्तर भारत के बाजार को भी ये कनेक्ट कर रहा है।

बीता दशक ऊर्जा क्षेत्र की अभूतपूर्व वृद्धि का रहा- पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि औद्योगिक विकास के लिए जल सुरक्षा होना कितना जरुरी है। इसके लिए हम एक तरफ जल संरक्षण पर बल दे रहे हैं। दूसरी तरफ हम नदी जोड़ का मिशन लेकर भी आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीता दशक भारत के लिए ऊर्जा क्षेत्र की अभूतपूर्व वृद्धि का रहा है। खासतौर पर हरित ऊर्जा को लेकर भारत ने वो कर दिखाया है, जिसकी कल्पना तक मुश्किल थी। उन्होंने कहा कि इस बार के बजट में भारत की growth के हर पहलू पर हमने फोकस किया है। इस बजट में middle class को सशक्त करने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। हमने 12 लाख रुपये तक की income को tax free किया है। Tax slabs को restructure किया है। बजट के बाद RBI ने भी ब्याज दरें घटाई हैं।

Read Also- ममता की ‘मृत्यु कुंभ’ टिप्पणी पर, पीएम मोदी ने किया पलटवार

Related Articles