नई दिल्ली : PM Modi to Meditate in Kanyakumari: लोकसभा के अंतिम चरण का मतदान 1 जून को होने वाला है। वही बताया जा रहा है कि अंतिम चरण के मतदान से पहले 30 मई की रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कन्याकुमारी पहुंच सकते हैं। वही इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी 31 मई को पूरे दिन विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर ध्यान कर सकते हैं। आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक इससे पहले 30 मई गुरुवार को पीएम मोदी सुबह ग्यारह बजे पंजाब के होशियारपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद उनका तमिलनाडु जाने का कार्यक्रम है जहां वे रात्रि विश्राम भी करेंगे।
2019 लोकसभा चुनाव के समय पीएम मोदी गए थे केदारनाथ
मोदी के आधिकारिक कार्यक्रम में 31 मई और 1 जून का कार्यक्रम अभी जारी नहीं किया गया है। वही देखने वाली बात है कि 2019 लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के समय पीएम मोदी केदारनाथ गए थे जहां उन्होंने रुद्र गुफा में ध्यान किया था।
PM Modi to Meditate in Kanyakumari: क्यों प्रसिद्ध हैं कन्याकुमारी
कन्याकुमारी वही स्थान है जहां स्वामी विवेकानंद को भारत माता के दर्शन हुए थे। इसी शिला का स्वामी विवेकानंद के जीवन पर बड़ा प्रभाव पड़ा था। साथ ही लोगों का ये भी मानना है कि जैसे सारनाथ गौतम बुद्ध के जीवन में विशेष स्थान रखता है, वैसे ही यह चट्टान स्वामी विवेकानंद के जीवन में भी वैसा ही खास स्थान रखता है। स्वामी विवेकानंद देश भर में घूमने के बाद यहां पहुंचे और तीन दिनों तक ध्यान किया और विकसित भारत का सपना देखा था। स्वामी विवेकानंद के ध्यान स्थल पर पीएम मोदी का पहुंचकर ध्यान करने की योजना विकसित भारत के दृष्टिकोण को जीवन में उतारने के प्रति पीएम मोदी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
PM Modi to Meditate in Kanyakumari: 3 महासागरों के मिलन तट पर करेंगे मोदी ध्यान
उसी स्थान पर ध्यान करना स्वामी जी के विकसित भारत के दृष्टिकोण को जीवन में लाने के लिए पीएम मोदी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। देवी पार्वती भी उसी स्थान पर भगवान शिव की प्रतीक्षा करती रहीं। यह भारत का सबसे दक्षिणी छोर है। इसके अलावा यह वह स्थान है जहां भारत की पूर्वी और पश्चिमी तट रेखाएं मिलती हैं।
यह हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर का मिलन बिंदु भी है। वही पीएम मोदी कन्याकुमारी जाकर राष्ट्रीय एकता का संकेत दे रहे हैं। यह तमिलनाडु के प्रति प्रधानमंत्री की गहरी प्रतिबद्धता और प्रेम को भी दर्शाता है कि वह चुनाव खत्म होने के बाद भी राज्य का दौरा कर रहे हैं। वही कन्याकुमारी हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर का मिलन बिंदु भी है। पीएम मोदी कन्याकुमारी जाकर राष्ट्रीय एकता का भी संकेत देना चाहते हैं।
PM Modi to Meditate in Kanyakumari: बीजेपी का दावा इस बार की जीत तोड़ेगी पुराने रिकॉर्ड
इस लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का दावा है कि वो जीत के अपने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी। बीजेपी अपने दम पर 370 सीट जीतने की बात कह रही है। वही यह भी दावा किया जा रहा है कि एनडीए इस बार 400 पार सीट जीतने जा रहा है। पीएम मोदी मार्च में चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद से ही देश भर में प्रचार कर रहे हैं। ढाई महीने तक ताबड़तोड़ रैलियों के बाद अब प्रधानमंत्री कुछ दिनों के लिए ध्यान करने जा रहे हैं।
Read Also-प्रधानमंत्री का कोलकाता में आज पहली बार रोड शो, बंगाल में होगी दो जनसभाएं