Home » PM Modi मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह के होंगे मुख्य अतिथि

PM Modi मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह के होंगे मुख्य अतिथि

मॉरीशस हर साल 12 मार्च को अपना राष्ट्रीय दिवस मनाता है। यह दिन 1968 में ब्रिटिश शासन से मॉरीशस की स्वतंत्रता की वर्षगांठ को चिह्नित करता है।

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क। मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के राष्ट्रीय दिवस समारोह में Guest of Honour होंगे। रामगुलाम ने यह भी बताया कि इस सम्मान का विशेष महत्व है, खासकर प्रधानमंत्री मोदी के व्यस्त कार्यक्रम और हाल ही में पेरिस और संयुक्त राज्य अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय यात्राओं को देखते हुए।

संसद में संबोधित करते हुए, मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने कहा कि “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अपने बेहद व्यस्त कार्यक्रम, पेरिस और संयुक्त राज्य अमेरिका की हाल की यात्राओं के बावजूद मेरे invitation पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे राष्ट्रीय दिवस समारोह में Guest of Honour बनने के लिए सहमति जताई है। यह हमारे देश के लिए एक अद्वितीय सम्मान की बात है कि हम एक ऐसे विशिष्ट व्यक्ति का स्वागत करेंगे।

मॉरीशस अगले महीने राष्ट्रीय दिवस का आयोजन करेगा

रामगुलाम ने आगे कहा, उन्होंने हमारे विशेष अतिथि के रूप में यहां आने पर सहमति जताई है। मोदी का यह दौरा हमारे दोनों देशों के बीच मजबूत और दीर्घकालिक रिश्तों का प्रमाण है। देश अगले महीने अपने राष्ट्रीय दिवस का आयोजन करेगा। बता दें कि नवंबर 2024 में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. नवीन रामगुलाम को मॉरीशस में उनके ऐतिहासिक चुनावी विजय पर congratulate किया था। मोदी की यात्रा हमारे दो देशों के बीच करीबी संबंधों को और भी मजबूत करती नजर आ रही है।

12 मार्च को है मॉरीशस का राष्ट्रीय दिवस

मॉरीशस हर साल 12 मार्च को अपना राष्ट्रीय दिवस मनाता है। यह दिन 1968 में ब्रिटिश शासन से मॉरीशस की स्वतंत्रता की वर्षगांठ को चिह्नित करता है। यह 1992 में राष्ट्रमंडल के भीतर गणतंत्र को भी याद करता है। पिछले वर्ष, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लिया था। वह इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं।

Related Articles