रांची: प्रधानमंत्री मोदी का जमशेदपुर दौरा पूरा हो गया है। गोपाल मैदान में जनसभा को संबोधित करने के बाद अब पीएम और उनका काफिला सड़क मार्ग से रांची के लिए रवाना हो गया है। रांची पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री सीधे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट जाएंगे जहां से फिर वे अहमदाबाद के लिए निकलेंगे। बता दें खराब मौसम की वजह से उनका रोड शो रद्द करना पड़ा था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमशेदपुर पहुंच चुके हैं। उन्होंने जमशेदपुर दौरे की शुरुआत गोपाल मैदान में जानसभा को कर्मा पूजा की शुभकामनाएं देने के साथ की। इस दौरान उन्होंने मौसम के कारण हुई देरी के लिए लोगों से माफी भी मांगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची से सड़क मार्ग से जमशेदपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। जमशेदपुर में कार्यकर्ताओं के बीच काफी उत्साह का माहौल है। उनका कहना है कि जब तक मोदी जी जमशेदपुर नहीं पहुंचेंगे, हम उनका इंतजार करेंगे। भारी बारिश में भी कार्यकर्ता इंतजार करेंगे। बीते सप्ताह भर से कार्यकर्ता तैयारी में जुटे है। पूरे कोल्हान से लगभग एक से डेढ़ लाख के करीब लोग जमशेदपुर में एकत्रित हुए हैं। आधे घंटे में पीएम मोदी जमशेदपुर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री के सामने मौसम का मिजाज भी फीका पड़ा गया।
पीएम ने नहीं किया लोगों को निराश
मौसम खराब होने के कारण यह खबर आ रही थी कि प्रधानमंत्री का जमशेदपुर का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। इसके बाद कुछ समय के लिए असमंजस की स्थिति बनी रही। पीएम ने भी आम जनता को निराश न करते हुए सड़क मार्ग से निकलने का फैसला लिया है। सुरक्षा कारणों से उन्हें इसके लिए मना किया गया था, लेकिन उन्होने जनता के इमोशन्स का मान रखते हुए यह निर्णय लिया है। आपको बता दें कि रांची से जमशेदपुर जाने में करीब 2 से ढाई घंटे का वक्त लगता है और ऐसा पहली बार है जब वो सड़क मार्ग से इतनी लंबी यात्रा कर रहे है।
होगा रोड शो, लोग कर रहे इंतजार
खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर से टाटानगर जाना संभव नहीं था। वहां पहुंच कर वे बिष्टुपुर के गोपाल मैदान से सभा को संबोधत करेंगे। उनका यह कदम सराहनीय बताया जा रहा है। इससे उनके कार्यकर्ताओं के मन में उनकी एक अलग छवि बनेगी। जनता अभी से रोड के दोनों ओर उनका इंतजार कर रही है और लगातार मोदी-मोदी के नारे लगा रहे है। DPRO(district public relation officer) की ओर से खबर है कि पीएम मोदी का रोड शो मुमकिन है।
गोपाल मैदान में शिवराज-हिमंता ने संभाला मोर्चा
जमशेदपुर का कोना-कोना मोदी जी के स्वागत के लिए चमकाया गया है। जगह-जगह झारखंड की कलाकृतियां बनाई गई है। ऐसा लग रहा है मानो जमशेदपुर में आज ही दीवाली का माहौल है। बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा व उनकी पत्नी गीता कोड़ा एवं चम्पाई सोरेन आदि मौजूद है। फिलहाल इन नेताओं का संबोधन जारी है। प्रधानमंत्री का काफिला डोबो के पास पहुंचा।
Read Also- PM Modi Jamshedpur Visit 2024: रद्द दौरे के बीच बड़ी खबर, सड़क मार्ग से जमशेदपुर आएंगे प्रधानमंत्री