Home » जमशेदपुर : साइबर अपराधि विशाल पांडे को लेकर जमशेदपुर पहुंची पुलिस, पांच करोड़ रुपए से अधिक का कर चुका है ठगी, टीएमएच के डॉक्टर को भी बनाया है अपना शिकार

जमशेदपुर : साइबर अपराधि विशाल पांडे को लेकर जमशेदपुर पहुंची पुलिस, पांच करोड़ रुपए से अधिक का कर चुका है ठगी, टीएमएच के डॉक्टर को भी बनाया है अपना शिकार

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : टीएमएच के डॉक्टर से 1.81 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में जमशेदपुर पुलिस साइबर ठगी के आरोपी विशाल पांडेय को उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जेल से लेकर जमशेदपुर पहुंची है। विशाल पांडेय को यूपी पुलिस के क्राइम ब्रांच ने जांच के क्रम में पश्चिम बंगाल के कुल्टी इलाके से 4 माह पूर्व गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद पूछ ताछ में यह बात सामने आयी थी की उसने कई राज्यों में साइबर ठगी की है। उसने अलग अलग व्यक्तियों से बैंक अधिकारी या कर्मचारी बनकर उनके बैंक से संबंधित गोपनिय जानकारियां ली और फिर उनके खाते से राशि निकाल ली। इससे संबंधित कई मामली भी विशाल पांडेय के खिलाफ दर्ज है।

5 करोड़ से अधित की ठगी कर चुका है विशाल

बंगाल के कुल्टी इलाके के रहनेवाले विशाल पांडेय कितना बडा साइब ठग है इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उस पर 5 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की ठगी करने का आरोप है। बिष्टूपुर की साइबर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि उसके गैंग में कितने लोग हैं और कहां रहते हैं। कैसे वह लोगों को अपने जाल में फांसने के बाद ठगी करता है। पुलिस उसके पुरे गिरोह का पता लगाने में जुटी है। उसका जामताडा गैंग से तार जुड़े होने की बात सामने आ रही है।

सात साल पहले प्राइवेट कंपनी में करता था काम

विशाल के बारे में पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि वह पहले किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने का काम करता था। नौकरी छूटने के बाद उसने अधिक से अधिक पैसा कमाने के लिये अपने दिमाग को चलाना शुरू कर दिया। इसी क्रम में उसने साइबर अपराध का रास्ता अख्तियार किया और इसके जरिए उसने 100 से अधिक लोगों को अपने जाल में फंसा करोडों की ठगी कर साइबर अपराध के क्षेत्र में अपना अपनी अलग पहचान बनायी।

Related Articles