चंडीगढ़ : BJP Released First List Candidates : हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। बीजेपी की पहली लिस्ट में 67 उम्मीदवारों के नाम हैं। वहीं पार्टी ने 17 विधायकों और 8 मंत्रियों को रिपीट किया है। पहली लिस्ट में 8 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि सीएम नायब सिंह सैनी को करनाल की जगह कुरूक्षेत्र की लाडवा से टिकट दिया गया है।
अंबाला कैंट सीट से अनिल विज को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं ज्ञानचंद गुप्ता (पंचकुला) , कंवर पाल गुर्जर (जगाधरी) , सुनीता दुग्गल (रतिया) , भव्या बिश्नोई (आदमपुर) और तेजपाल तंवर (सोहना) से चुनाव लड़ेंगे। नूंह और सिरसा के लिए अभी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं हुआ है।
हरियाणा की सभी 90 सीटों पर एक ही फेज में 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी। नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे. हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है। हरियाणा में पहले 1 अक्टूबर को चुनाव होना था। वहीं 4 अक्टूबर को नतीजे आने थे। लेकिन फेस्टिव सीजन के मद्देनजर चुनाव आयोग ने वोटिंग की डेट बदल दी। वहीं जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान होगा। नतीजे 8 अक्टूबर को हरियाणा के साथ ही आएंगे।
यहां बता दें कि सुखविंदर श्योराण बवानी खेड़ा के पूर्व विधायक रह चुके हैं और भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष पद पर थे, लेकिन बुधवार को जैसे ही भाजपा ने हरियाणा में अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। उन्होंने किसान मोर्चा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का एलान कर दिया।सुखविंदर श्योराण ने हरियाणा प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को पत्र लिखकर अपने इस्तीफे का ऐलान किया। पत्र की प्रति उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री नायब सैनी, संगठन मंत्री और किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दी है।
BJP Released First List Candidates : पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता से भी दिया इस्तीफा
उन्होंने इस्तीफा पत्र में कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व से एवं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से स्वयं को अलग करता हूं। कृपया मेरा त्याग-पत्र तुरंत प्रभाव से स्वीकार करने का कष्ट करें। इसके साथ ही उन्होंने फेसबुक पोस्ट पर इस्तीफा पत्र पोस्ट कर लिखा ‘अलविदा भाजपा’। जेजेपी से बीजेपी में शामिल हुए पूर्व मंत्री अनूप धानक को उकलाना से बीजेपी द्वारा उम्मीदवार बनाए जाने के विरोध में वहां से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे बीजेपी नेता शमशेर गिल ने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष को भेज दिया।
अपने इस्तीफे में लिखा कि ये गलत टिकट वितरण करने से पार्टी को हरियाणा में काफी नुकसान उठाना पड़ेगा और अब ये पार्टी अटल बिहारी वाजपेयी के उसूलों पर चलने वाली पार्टी नहीं रही। वहीं दूसरी ओर सोनीपत में भाजपा युवा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं विधानसभा चुनाव प्रभारी अमित जैन ने भी पार्टी छोड़ दी।
Read Also-चंपाई सोरेन अब भाजपा के सर्कस पिंजरे में बंद टाइगर हैं : बन्ना गुप्ता