Home » Haryana Assembly Election : हरियाणा में Congress की पहली लिस्ट जारी, 32 उम्मीदवारों को मिले टिकट, पहलवान विनेश फोगाट यहां से लड़ेंगी चुनाव

Haryana Assembly Election : हरियाणा में Congress की पहली लिस्ट जारी, 32 उम्मीदवारों को मिले टिकट, पहलवान विनेश फोगाट यहां से लड़ेंगी चुनाव

by Rakesh Pandey
Haryana Assembly Election
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़ : Haryana Assembly Election :  हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने 32 उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है। शुक्रवार की देर रात कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी की। इसमें 32 उम्मीदवारों के नाम हैं, जिसमें 28 विधायकों को रिपीट किया गया है। वहीं, इस बार कांग्रेस ने पहलवान विनेश फोगाट को भी अपना उम्मीदवार बनाया है।

वे एक दिन पूर्व ही रेलवे की नौकरी से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हई थीं। विनेश फोगाट को जुलाना विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी परंपरागत गढ़ी सांपला किलोई सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के खिलाफ कांग्रेस ने विधायक मेवा सिंह को उतारा है। ऐसे में लाडवा सीट पर लड़ाई काफी दिलचस्प हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान होडल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।कांग्रेस ने 90 में से 32 विधानसभा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

Haryana Assembly Election :  कांग्रेस ने किसे-कहां से बनाया उम्मीदवार, देखें सूची

– प्रदीप चौधरी : कालका
– शैली चौधरी : नारायणगढ़
– रेनू बाला : साढौर (आरक्षित)
– बिशन लाल सैनी : रादौर
– मेवा सिंह : लाडवा
– रामकरण काला : शाहाबाद (आरक्षित)
– धर्मपाल गोंदर : नीलोखेड़ी (आरक्षित)
– शमशेर सिंह गोगी : असंध
– धर्मसिंह छौक्कर : समालखा
– जयवीर सिंह : खरखौदा (आरक्षित)
– सुरेंद्र पंवार : सोनीपत
– जगबीर सिंह मलिक : गोहाना
– इंदुराज सिंह नरवाल : बरौदा
– विनेश फोगाट : जुलाना
– सुभाष गांगोली : सफीदों
– शीशपाल सिंह : कालांवली (आरक्षित)
– अमित सिहाग : डबवाली
– भूपेंद्र सिंह हुड्डा : गढ़ी सांपला किलोई
– भारत भूषण बतरा : रोहतक
– शकुंतला खटक : कलानौर (आरक्षित)
– राजिंदर सिंह जून : बहादुरगढ़
– कुलदीप वत्स : बादली
– गीता भुक्कल : झज्जर (आरक्षित)
– डा. रघुवीर सिंह कादियान : बेरी
– राव दानसिंह : महेंद्रगढ़
– चिंरजीव राव : रेवाड़ी
– आफताब अहमद : नूंह
– मामन खान : फिरोजपुर झिरका
– मोहम्मद इलियास : पुन्हाना
– उदय भान : होडल (आरक्षित)
– नीरज शर्मा : फरीदाबाद एनआइटी
– बलबीर वाल्मीकि : इसराना (आरक्षित)

Read Also –Congress Candidates : पहलवान विनेश फोगाट व बजरंग पुनिया Congress  से लड़ेंगे चुनाव

Related Articles