– भाजपा की क्लास में संप्रदायवाद व घुसपैठी का पाठ पढ़ रहे हैं चंपाई”
चाईबासा : Health Minister Bana Gupta: झारखंड के स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को लेकर बड़ी बात कह दी है. बन्ना गुप्ता ने कहा है कि जिन्हें लोग कल तक कोल्हान टाइगर कहते थे वे अब भाजपा के पिंजरे में बंद टाइगर हैं।
मंत्री बन्ना गुप्ता बुधवार को न्यायलय संबंधी कार्यों को लेकर चाईबासा कोर्ट परिसर पहुंचे थे। उसी दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात कर रहे थे। बन्ना गुप्ता ने कहा कि चंपाई सोरेन के भाजपा मे जाने से इंडिया गठबंधन की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़नेवाला है।
उन्होंने चंपाई सोरेन के कोल्हान की सभी 14 सीटों पर कमल खिलाने के दावे पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि दावा तो बहुत से लोग बहुत सी चीजों पर करते हैं, लेकिन उनके कहने और भाजपा में चले जाने से कोल्हान मे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
Health Minister Bana Gupta : इंडिया गठबंधन बहुमत की सरकार बनायेगा
इंडिया गठबंधन बहुमत की सरकार बनायेगा। बन्ना गुप्ता ने कहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोग उन्हें टाइगर कहा करते थे, अब टाइगर को सर्कस के मैदान में ले जाकर भाजपा वालों ने उन्हें पिंजरे में बंद कर लिया है। भाजपा के रिंग मास्टर उनको जो सिखा रहे हैं, वह वही वह बोल रहे हैं। पहली सीख है साहिबगंज और अन्य जगहों पर बंग्लादेशी घुसपैठ और फिर संप्रदायवाद।
सरयू राय के कहने पर अर्जुन मुंडा ने लिखा पत्र
बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर के भुइयांडीह प्रकरण मे सरयू राय को पूर्णतः जिम्मेवार ठहराया। उन्होंने कहा कि उन्हीं के कहने पर अर्जुन मुंडा ने एनजीटी को पत्र लिखा था। जब तक मैं मंत्री और विधायक हूं, किसी का भी घर तोड़ने नहीं दूंगा।