Home » इंडिया गठबंधन ने नीतीश को दिया PM पद का ऑफर, जदयू के दावे का कांग्रेस ने दिया जवाब

इंडिया गठबंधन ने नीतीश को दिया PM पद का ऑफर, जदयू के दावे का कांग्रेस ने दिया जवाब

by Rakesh Pandey
Nitish Kumar being offered PM Post
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

पॉलिटिकल डेस्क: Nitish Kumar Being Offered PM Post: जनता दल यूनाइटेड नेता केसी त्यागी ने कहा कि जो लोग कभी नीतीश को इंडिया गठबंधन का राष्ट्रीय संयोजक नहीं बना रहा थे, वह वह नीतीश को पीएम बनाने ऑफर दे रहे है। ‘राजनीति का खेल ही ऐसा है।‘ जदयू नेता के इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल शुरू हो गयी। जनता दल यूनाइटेड के प्रमुख नीतीश कुमार को पीएम का ऑफर देने पर बहस हो रही है। जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा उनके पास इस बात के तथ्य हैं कि इंडिया गठबंधन ने पीएम पद का ऑफर दिया है।

Congres reacts to JD(U)’s claim of Nitish Kumar being offered PM Post:  कांग्रेस नेता ने यह दिया जवाब

इंडिया गठबंधन की ओर से जनता दल यूनाइटेड के प्रमुख नीतीश कुमार को पीएम का ऑफर देने पर कांग्रेस ने जवाब दिया है। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि इस बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है।

Congres reacts to JD(U)’s claim of Nitish Kumar being offered PM Post:  कभी इंडिया में शामिल नहीं होगी जेडीयू

जेडीयू के नेता केसी त्यागी ने नीतीश कुमार के साथ दुर्व्यवहार का आरोप ने कांग्रेस और दूसरे दलों के नेता पर लगाया। केसी त्यागी ने अब जदयू इंडिया अलायंस में कभी नहीं शामिल होगी। बता दें 12 सीटों पर जीत कर जनता दल यूनाइटेड एनडीए के बड़े सहयोगी दल में शामिल है।

Congres reacts to JD(U)’s claim of Nitish Kumar being offered PM Post: टाइगर जिंदा है, पोस्टर से पटा पटना

बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री का एक बड़ा पोस्टर साटा गया। पोस्टर में लिखा था ‘टाइगर जिंदा है।‘ पोस्टर में यह संदेश दिया गया कि नीतीश कुमार की लोकप्रियता अब भी लोगों की बीच है। जगह-जगह पोस्टर लगाये गये है। पार्टी नेताओं ने कहा नीतीश कुमार टाइगर, क्योंकि उन्होंने साबित किया कि, जेडीयू अभी जिंदा है। बिहार में भाजपा और जेडीयू दोनों ने 12-12 सीटें जीती हैं। केंद्र में भाजपा को सरकार बनाने के लिए बहुमत नहीं मिला। इसलिए जेडीयू की भूमिका और नीतीश कुमार की भूमिका एनडीए में बढ़ गयी है।

Read Also-Lok Sabha Election Result: आज सरकार बनाने का दावा पेश कर सकता है एनडीए, मोदी ने नायडू व नीतीश को बुलाया

Related Articles