Home » हिंसा फैला रही भाजपा व आरएसएस, मोहब्बत की दुकान चला रही कांग्रेस : राहुल

हिंसा फैला रही भाजपा व आरएसएस, मोहब्बत की दुकान चला रही कांग्रेस : राहुल

by Rakesh Pandey
Bharat Jodo Nyaya Yatra
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

 

धनबाद : Bharat Jodo Nyaya Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyaya Yatra) के दूसरे चरण में रविवार को धनबाद में कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया। निशाने पर भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रहे। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस और भाजपा पूरे देश मे हिंसा फैला रही है। इस नफरत के बाजार में कांग्रेस ने मोहब्बत की दुकान खोल रखी है।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में ‘न्याय’ शब्द जोड़ने के बताए कारण:Nyaya Yatra

 

Nyaya Yatra

Rahul Gandhi ने कहा कि इस बार की भारत जोड़ो यात्रा में न्याय शब्द को जोड़ा गया है। इस शब्द को जोड़ने के पीछे उन्होंने पांच कारण बताए। राहुल ने कहा कि भाजपा की सरकार में देश को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। दो-तीन पूंजीपतियों को देश की सारी पूंजी सौंप दी गई है। जीएसटी व नोटबंदी के कारण देश में बेरोजगारी भी बढ़ गई है। प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं का भविष्य खराब कर दिया है।

PSU को निजी हाथों में सौंप छीने जा रहे आदिवासियों के अधिकार

 

Nyaya Yatra

Rahul Gandhi ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को निजी हाथों में सौंप कर दलित व आदिवासियों के अधिकार छीने जा रहे हैं। अब बारी बोकारो के स्टील फैक्ट्री की है। इसे भी निजी हाथों में सौंपने की तैयारी की जा रही है। राहुल ने कहा कि आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन की रक्षा केवल कांग्रेस ही कर सकती है। यही कारण है कि कांग्रेस ने अपने शासन काल में पेसा और जमीन अधिग्रहण जैसे कानून बनाये। उन्होंने यह वादा भी किया कि अगर उनकी सरकार बनती है तो शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की 24 घंटे गारंटी दी जाएगी।

राहुल गांधी के साथ सेल्फी लेने के लिए लगी होड़

न्याय यात्रा (Nyaya Yatra) के दौरान राहुल गांधी के साथ सेल्फी लेनेवालों की होड़ लगी रही। बैंक मोड़ के समीप राहुल ने केवल 10 मिनट अपना भाषण दिया। अपना भाषण समाप्त करने के बाद उन्होंने कहा कि अब जिसे भी जितनी सेल्फी लेनी है ले सकता है। यह कहकर राहुल गांधी अपनी खुली जीप के ऊपर लगे राड पर बैठ गए। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग उनकी जीप के सामने सेल्फी लेने में लग गए। लोगों ने जमकर सेल्फी ली।

 

 

 

 

READ ALSO:

योगी 27.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ ‘X’ पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सीएम

Related Articles