Home » Rahul Gandhi Controversy: राहुल गांधी द्वारा संसद में भगवान शिव की तस्वीर दिखाए जाने पर पीएम समेत भाजपा नेताओं ने जताई आपत्ति, जानिए क्या है मामला

Rahul Gandhi Controversy: राहुल गांधी द्वारा संसद में भगवान शिव की तस्वीर दिखाए जाने पर पीएम समेत भाजपा नेताओं ने जताई आपत्ति, जानिए क्या है मामला

by Rakesh Pandey
Rahul Gandhi Lord Shiva Pic
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : Rahul Gandhi Lord Shiva Pic: संसद में सोमवार को राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 10 साल में भारत के संविधान पर सुनियोजित हमला हुआ है। वहीं इसका विरोध करने वालों को कुचला गया है। हमारे कई नेताओं को जेल भेजा गया। कुछ नेता अभी भी जेल में हैं। राहुल गांधी ने सदन में भगवान शिव की तस्वीर भी दिखाई, जिसका स्पीकर ओम बिरला ने विरोध किया। राहुल गांधी ने भगवान शिव की तस्वीर से ही अपनी बात कही। राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि विपक्ष ने मिलकर देश में संविधान की रक्षा की है। इसकी ताकत उन्हें भगवान शिव से मिलती है।

इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि भगवान शिव अपने गले में सांप रखते हैं, लेकिन डरते नहीं हैं। इसी से उन्हें निडर रहने की प्रेरणा मिली। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान शिव अपना त्रिशूल बायीं तरफ रखते हैं और हिंसा नहीं करने का संदेश देते हैं।

राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि संविधान, इसकी हमने रक्षा की है। देश ने मिलकर संविधान की रक्षा की है। अच्छा लग रहा है कि बीजेपी के लोग हर 2 मिनट में संविधान-संविधान… कर रहे हैं। पिछले 10 वर्षों से, संविधान पर, भारत के विचार पर और जो कोई भी विरोध करता है उस पर व्यवस्थित हमला हो रहा है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि संविधान और लाखों लोगों पर हमला हुआ, जिन्होंने भाजपा द्वारा थोपे गए विचारों का विरोध किया।

हममें से कई लोगों पर व्यक्तिगत रूप से हमला किया गया। हमारे कुछ नेता जेल में हैं। उनमें से एक को अभी-अभी मुक्त किया गया है। जिस किसी ने भी सत्ता के संकेंद्रण, धन के संकेंद्रण, गरीबों, आदिवासियों पर आक्रमण के विचार का विरोध किया, उसे हिंसक तरीके से कुचल दिया गया। लोगों को धमकाया गया और जेल में डाल दिया गया, यहां तक कि मैं भी उसमें पीड़ित हूं। भारत सरकार के आदेश से, भारत के प्रधानमंत्री के आदेश से – 20 से अधिक मामले, 2 साल की कैद, मेरा घर छीन लिया गया, मीडिया द्वारा लगातार हमला। कानून प्रवर्तन द्वारा 55 घंटे की पूछताछ, जिसका मैंने आनंद लिया। पूछताछ के बाद अधिकारी ने मुझसे पूछा और मुझसे कहा कि क्या आप पत्थर के बने हो।

वहीं, राहुल गांधी ने लोकसभा में अपनी स्‍पीच के दौरान भगवान शंकर की तस्वीर लहराई। इसके साथ ही इस पर स्पीकर ओम बिरला ने उनको टोकते हुए नियम पुस्तिका निकाल ली और कहा कि क्‍या सदन में हम शिवजी की तस्वीर भी नहीं दिखा सकते ? मेरे पास और भी तस्वीरें थीं, जिन्हें दिखाना चाहता था। इसके बाद उन्‍होंने कई भगवानों की तस्‍वीरें दिखाई। ईसा मसीह, गौतम बुद्ध व गुरुनानक देव का भी उल्लेख किया।

Rahul Gandhi Lord Shiva Pic: अभय मुद्रा कांग्रेस का प्रतीक

इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा में ये भी कहा कि ‘अभयमुद्रा कांग्रेस का प्रतीक है…अभयमुद्रा निर्भयता का संकेत है। वहीं आश्वासन और सुरक्षा का संकेत है, जो भय को दूर करता है और हिंदू, इस्लाम, सिख धर्म, बौद्ध धर्म और अन्य भारतीय धर्मों में दैवीय सुरक्षा और आनंद प्रदान करता है। हमारे सभी महापुरुषों ने अहिंसा और भय ख़त्म करने की बात की है। लेकिन जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं वे केवल हिंसा, नफरत, असत्य की बात करते हैं’।

Rahul Gandhi Lord Shiva Pic: कहा- मुझे पता था अयोध्या में क्या होगा

वहीं राहुल गांधी ने यूपी के अयोध्‍या में बीजेपी को मिली हार पर भी तंज कसते हुए कहा कि “भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या ने बीजेपी को एक संदेश दिया है। मैंने कल कॉफी पीते हुए इनसे पूछा कि हुआ क्या। आपको कब पता लगा कि आप अयोध्या में जीत रहे हो। इसके साथ ही इन्होंने ये भी कहा कि पहले दिन से पता था वे चाहते थे कि नीट पर एक दिन सदन में अलग से चर्चा हो, 2 करोड़ युवाओं का नुकसान हुआ है। वहीं पिछले 7 साल में 70 बार पेपर लीक हुए हैं। इस संसद से पूरे देश को एक संदेश जाता है, इसलिए हम देश के विद्यार्थियों को संसद से संदेश भेजना चाहते हैं कि नीट का मसला इस संसद के लिए जरूरी है। वहीं आखिर में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि गांधी मर गए। उस गांधी को एक फिल्म द्वारा पुनर्जीवित किया गया। क्या आप इस अज्ञान को समझ सकते हैं कि गांधी को एक फिल्म द्वारा पुनर्जीवित किया गया था। नहीं, नहीं गांधी मरे नहीं हैं, वे जीवित हैं।

Rahul Gandhi Lord Shiva Pic: महंगाई की वजह से महिलाएं मार खा रही हैं

इसके साथ ही राहुल गांधी ने ये भी बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्हें एक महिला मिली थी, जिसने उनसे कहा कि उसका पति उसे मार रहा है। राहुल ने पूछा क्यों मार रहा है। इसके जवाब में महिला ने कहा कि उसका पति उसे मार रहा है, क्योंकि वह सुबह खाना नहीं बना पाई। महंगाई बढ़ने की वजह से वह राशन नहीं ला पाई। इस वजह से उसे मार पड़ रही है। राहुल ने पूछा कि मैं क्या कर सकता हूं। इसके जवाब में महिला ने कहा कि आप बस इतना याद रखें कि महंगाई की वजह से कई महिलाएं मार खा रही हैं।

Read Also-राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव पर आज बोलेंगे PM नरेंद्र मोदी 

Related Articles