Home » Ranchi Municipal Corporation : रांची में अब वेस्ट कलेक्शन के साथ होगा पॉल्यूशन कंट्रोल, नगर निगम ने की ये पहल

Ranchi Municipal Corporation : रांची में अब वेस्ट कलेक्शन के साथ होगा पॉल्यूशन कंट्रोल, नगर निगम ने की ये पहल

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची नगर निगम शहर में सफाई को लेकर अब हर स्तर पर तत्पर हो चुका है। सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की नई पहल की गई है। इसके तहत घरों से वेस्ट कलेक्शन के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को तैनात किया गया है। इससे न केवल वेस्ट कलेक्शन होगा बल्कि इससे पॉल्यूशन भी नहीं होगा। ऐसे में वेस्ट कलेक्शन के साथ रांची नगर निगम पॉल्यूशन कंट्रोल में भी अहम भूमिका निभाएगा। बता दें कि रांची नगर निगम क्षेत्र में वेस्ट कलेक्शन के लिए चयनित एजेंसी स्वच्छता कॉरपोरेशन ने 23 वार्डों में वेस्ट कलेक्शन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं बेहतर सफाई के उद्देश्य से स्वच्छता कॉरपोरेशन ने 37 नए इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल शुरू किया है।

ईको फ्रेंडली होगा वेस्ट कलेक्शन

स्वच्छता कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि इन इलेक्ट्रिक वाहनों से वेस्ट कलेक्शन की प्रक्रिया इको फ्रेंडली हो जाएगी। ये इलेक्ट्रिक वाहन न केवल वेस्ट कलेक्शन कार्य को और अधिक कुशल बनाएंगे, बल्कि प्रदूषण को भी कम करेंगे। नगर निगम ने इस पहल के तहत सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों और प्रतिष्ठानों में कूड़े का अलग-अलग स्टोरेज करने को बढ़ावा दें। गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग करके उसे नगर निगम के वेस्ट कलेक्शन वाहनों में डालें। इससे वेस्ट के डिस्पोजल में आसानी होगी और रिसाइकलिंग प्रक्रिया भी बेहतर होगी।

ईंधन का बचेगा खर्च

नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करने से न केवल वेस्ट कलेक्शन में तेजी आएगी, बल्कि प्रदूषण में भी कमी आएगी। ये वाहन पर्यावरण के लिए अनुकूल हैं और नगर निगम द्वारा प्रदूषण कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके अलावा ईंधन पर होने वाला खर्च भी बचेगा। चूंकि डीजल से चलने वाली वेस्ट कलेक्शन गाड़ियों में हर महीने लाखों रुपए के डीजल भरवाए जाते थे। अब इलेक्ट्रिक वाहनों के आने से निगम को फ्यूल का खर्च बचेगा। नगर निगम ने भी 4 दर्जन गाड़ियों को इलेक्ट्रिक वाहनों में कंवर्ट करने की प्रक्रिया शुरू की है। इससे भी पॉल्यूशन में कमी आएगी।

ग्रीन सिटी बनाने को बढ़े कदम

स्वच्छता कॉरपोरेशन ने शहर के विभिन्न वार्डों में वेस्ट कलेक्शन कार्य में सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं। नागरिकों से लगातार सहयोग की अपील की जा रही है। अब इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ नगर निगम ने वेस्ट मैनेजमेंट और शहर की स्वच्छता को नई दिशा देने का प्रयास किया है। सूखा और गीला कचरा को अलग करने को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की जा रही है। इस पहल से रांची शहर को एक स्वच्छ और ग्रीन सिटी बनाने में मदद मिलेगी।

Read Also- Jharkhand tourist destinations : तोपचांची झील को बनायेंगे झारखंड का प्रमुख पर्यटन स्थल, मुख्यमंत्री की घोषणा

Related Articles