बॉलीवुड एक्ट्रेस एंड डायरेक्टर पूजा भट्ट ने हाल ही में एक वायरल वीडियो पर अपने विचार व्यक्त किए। यह वीडियो कुछ दिन पहले नवरात्रि के महोत्सव में मुंबई मेट्रो के अंदर “जय श्री राम” के नारे और गरबा गाने गाते हुए एक ग्रुप की है। इस वायरल वीडियो पर अभिनेत्री पूजा भट्ट ने X में एक पोस्ट के माध्यम से अपनी नाराजगी जताई है।
अपनी पोस्ट में उन्होंने इसे सार्वजनिक स्थान का दुरुपयोग कहा और साथ ही यह भी कहा कि इसकी अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने लिखा “सार्वजनिक स्थान पर यह कैसे जायज है? इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि यह हिंदुत्व पॉप है, क्रिसमस कैरोल है, बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर है या इनके बीच कुछ भी है। सार्वजनिक स्थानों का इस तरह से दुरुपयोग नहीं किया जा सकता। अधिकारी इसे कैसे और क्यों अनुमति दे रहे हैं? हाँ, अब गाली-गलौज शुरू करो।”
पूजा भट्ट ने एक अन्य पोस्ट में कहा, “अगर हम बेसिक नियमों का पालन नहीं कर सकते हैं, तो कानून और व्यवस्था के सही मायने में बने रहने की तो कोई उम्मीद ही नहीं कर सकता है। सभी राजनीतिक पार्टीज के अवैध होर्डिंग्स शहर को गन्दा करते हैं और मेट्रो को पार्टी हॉल में बदल दिया जाता है। विरोधियों द्वारा सड़क के बीच में पटाखे जलाए जाते हैं।”
लोगों ने उल्टा एक्ट्रेस को कर दिया ट्रोल
उनकी इस पोस्ट पर कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया और बताया कि ग्रुप ने मेट्रो कोच को पहले से इस कार्यक्रम के लिए बुक कर लिया था और किसी को परेशान नहीं कर रहा था। पूजा की यह पोस्ट, जिसमें हमलावरों द्वारा पटाखों के इस्तेमाल का जिक्र है, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की बांद्रा में दशहरा जुलूस और आतिशबाजी की आड़ में गोली मारकर हत्या के कुछ दिनों बाद आई है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है।
वायरल वीडियो को सबसे पहले एक्स पर शेयर किया गया था, जिसमें लिखा था, “वास्तव में हिंदुत्व पॉप संगीत को इसी उद्देश्य से डिजाइन किया गया है ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विभिन्न वर्गों के सभी लोग इसे आसानी से अपना सकें। संपन्न, उच्च वर्ग के युवा, मेट्रो में इसे गाने में, कोई समस्या नहीं देखते हैं, एच-पॉप हर जगह है”
पूजा भट्ट की अपकमिंग प्रोजेक्ट
फिल्मी करियर की बात करें तो पूजा को आखिरी बार बिग बॉस ओटीटी 2 में देखा गया था। अपने ओटीटी करियर को आगे बढ़ाते हुए, अब वह अमेजन प्राइम वीडियो के बिग गर्ल्स डोंट क्राई में दिखेंगी। वह इस सीरीज में एक स्कूल प्रिंसिपल की भूमिका निभाएंगी। पूजा के अलावा इस सीरीज में अवंतिका वंदनापु, अनीत पड्डा, दलाई, विदुषी, लखीला, अफराह सईद, अक्षिता सूद, राइमा सेन और जोया हुसैन भी अहम भूमिकाओं में हैं।