Home » Karim City College Webinar : करीम सिटी कॉलेज के वेबिनार में KU की डॉ. सुनीता कुमारी ने कहा- महिला शिक्षा व आत्मनिर्भरता से संभव है जनसंख्या नियंत्रण

Karim City College Webinar : करीम सिटी कॉलेज के वेबिनार में KU की डॉ. सुनीता कुमारी ने कहा- महिला शिक्षा व आत्मनिर्भरता से संभव है जनसंख्या नियंत्रण

by Anand Mishra
Karim City College Webinar
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur (Jharkhand) : जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने में महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता और सामाजिक जागरूकता का अहम योगदान है। यह महत्वपूर्ण बात कोल्हान विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर भूगोल विभाग की सहायक शिक्षिका डॉ. सुनीता कुमारी ने कही। वह शनिवार को करीम सिटी कॉलेज, साकची में भूगोल स्नातकोत्तर विभाग और कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक वेबिनार में मुख्य वक्ता के तौर पर संबोधित कर रही थीं।

जनसंख्या के वैश्विक और राष्ट्रीय प्रभावों पर हुई चर्चा

डॉ. सुनीता कुमारी ने अपने संबोधन में जनसंख्या वृद्धि के वैश्विक और राष्ट्रीय स्तर पर पड़ने वाले प्रभावों, जनसांख्यिकीय बदलावों और नीति निर्धारण से जुड़ी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने विचारों को स्पष्ट रूप से सामने रखा।

बालिकाओं की शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर विशेष जोर

डॉ. कुमारी ने जनसंख्या नियंत्रण के उपायों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि हम बालिकाओं को शिक्षित करें, उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाएं और उन्हें परिवार नियोजन से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करें, तो जनसंख्या वृद्धि को स्वतः ही नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में जनसंख्या के वितरण की वर्तमान स्थिति और उसकी रूपरेखा पर भी विस्तार से बात की।

जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूकता जरूरी : डॉ. मोहम्मद रियाज़

इससे पूर्व, कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. आले अली ने अपने परिचयात्मक भाषण में विश्व जनसंख्या दिवस के उद्देश्यों को स्पष्ट किया। करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रियाज़ ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया और इस वेबिनार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण की आवश्यकता और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने में उच्च शिक्षा संस्थानों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। प्राचार्य डॉ. रियाज़ ने इस वर्ष के विश्व जनसंख्या दिवस के विषय “युवाओं को सशक्त बनाना, ताकि वे एक न्यायसंगत और आशावादी दुनिया में अपनी पसंद का परिवार बना सकें” के बारे में भी जानकारी दी।

छात्रों ने पूछे प्रश्न

वेबिनार के दौरान एक प्रश्नोत्तरी सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसका समन्वय डॉ. फरजाना अंजुम ने किया। इस सत्र में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका डॉ. सुनीता कुमारी ने संतोषजनक उत्तर दिया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. इनायत बानो ने धन्यवाद ज्ञापन किया और सभी अतिथियों, वक्ताओं और छात्र-छात्राओं के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। इस वेबिनार में विभाग के 70 से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिन्होंने जनसंख्या के महत्वपूर्ण विषय पर गहन जानकारी प्राप्त की।

Read also : बारिश के मामले में जमशेदपुर बना झारखंड की राजधानी, रांची नंबर दो पर

Related Articles

Leave a Comment