Home » JMM Foundation Day : झामुमो स्थापना दिवस समारोह में 50 हजार से भी ज्यादा लोगों का होगा जुटान

JMM Foundation Day : झामुमो स्थापना दिवस समारोह में 50 हजार से भी ज्यादा लोगों का होगा जुटान

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now
  • मंगलवार को शहर की यातायात व्यवस्था में होगी दिक्कत, पार्टी ने की क्षमा याचना

धनबाद : झारखंड मुक्ति मोर्चा के 53वां स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शहर के गोल्फ मैदान में विशाल पंडाल और मंच बनाया जा रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। वहीं 50 हज़ार से अधिक लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। स्थापना दिवस को लेकर रविवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक बैठक गोल्फ ग्राउंड में हुई। इस बैठक के बाद जिलाध्यक्ष लखी सोरेन और सचिव मन्नू आलम ने कार्यक्रम की पूरी जानकारी दी।


सोरेन ने बताया कि पार्टी समर्थकों की संख्या 50 हज़ार से अधिक हो सकती है। सबसे अधिक संख्या में महिलाएं आ रही हैं। उन्होंने धनबाद शहर वासियों से क्षमा याचना करते हुए कहा कि सड़कों पर होने वाली दिक्कतों का लिए वे सबसे माफी मांगते हैं और सभी से सहयोग की अपील करते हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री का आगमन होगा।

साथ ही मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, हफीजुल अंसारी और योगेंद्र यादव भी शामिल होंगे। इसके अलावा विधायक, केंद्रीय कमेटी पदाधिकारी और अन्य प्रकोष्ठ व मोर्चा के लोग भी आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंइयां सम्मान योजना ने यहां की महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया है। यही कारण है कि इस साल का पार्टी स्थापना दिवस महत्वपूर्ण है। पार्टी बैठक के दौरान सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो, अमितेश सहाय, मंटू चौहान, देबू महतो, नीलम मिश्रा समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Read Also- Draupadi Murmu Ranchi visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 15 फरवरी को रांची में

Related Articles