राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार बिहार आ रही है। बिहार आने का आमंत्रण उन्हें सीएम नीतीश कुमार ने दिया था। 18 अक्टूबर से तीन दिनों का दौरा बिहार के लिए बेहद की खास है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 अक्टूबर को पटना आएंगी। चौथे कृषि रोडमैप लॉचिंग समारोह में शामिल होने के लिए सीएम नीतीश ने राष्ट्रपति को यह आमंत्रण दिया है।
इन आयोजनों में होंगी शामिल
राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिहार आ रही हैं। तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गया जाएंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के तीसरे दीक्षांत में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। यहां विद्यार्थियों को उपाधि व मेडल देगी। गया के परिसर में पहली बार सीयूएसबी का दीक्षांत समारोह का आयोजन 19 अक्टूबर को हो रहा है।
अंतिम दिन दीक्षांत समारोह में लेंगी हिस्सा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दौरे के अंतिम दिन 20 अक्टूबर को मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय जाएंगी। वहां भी दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। जुलाई 2022 में राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद द्रौपदी मुर्मू का यह पहला पहला बिहार दौरा होगा।
द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के बाद बिहार के राजनीति में आया बदलाव
इससे पहले वे राष्ट्रपति बनने से पहले बिहार आई थीं। अपने समर्थन में सीएम नीतीश कुमार वोट देने की मांग थी। राष्ट्रपति बनने के बाद सीएम नीतीश ने भी व्यक्तिगत रूप से द्रौपदी मुर्मू से मिलकर उन्हें बधाई दी थी।
वहीं द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुनाव जितने के बाद बिहार में राजनीतिक बदलावा आया और नीतीश कुमार ने अगस्त 2022 में एनडीए से नाता तोड़ लिया और बिहार में महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बना ली। अब नीतीश मोदी सरकार के खिलाफ सभी विपक्षी पार्टी को एकजुट करने में लगे हुए हैं।