Home » असम में प्रियंका गांधी की जनसभा, भाजपा पर खूब बोला हमला, भ्रष्टाचार के भी लगाए आरोप

असम में प्रियंका गांधी की जनसभा, भाजपा पर खूब बोला हमला, भ्रष्टाचार के भी लगाए आरोप

by Rakesh Pandey
Priyanka Gandhi Assam
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

गुवाहाटी : लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने असम के धुबरी में चुनावी सभा को संबोधित किया। (Priyanka Gandhi Assam) इस दौरान असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि असम में माफियाओं का राज चल रहा है। जब सीएम कांग्रेस में थे तो उनके खिलाफ गंभीर आरोप थे। उनके भाजपा में जाते ही उन पर लगे सभी आरोप धुल गए। प्रियंका ने कहा कि भाजपा ने वाॅशिंग मशीन बनाई है, जिसमें भ्रष्ट लोगों को डालकर साफ किया जाता है। भाजपा ने वाॅशिंग मशीन का उपयोग सबसे पहले हिमंत के खिलाफ किया है। उन्होंने कहा, आज देश में 70 करोड़ लोग बेरोजगार हैं।

असम में माफिया राज (Priyanka Gandhi Assam)

प्रियंका ने कर्नाटक के सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर लगे यौन शोषण के आरोपों को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके लिए वोट मांगे और फिर उन्हें देश छोड़ने से नहीं रोका। प्रियंका ने कहा, ‘‘असम में माफिया राज है। जमीन, सुपारी, रेत, कोयला और अन्य सभी क्षेत्रों में माफिया काम कर रहे हैं। हर जगह जबरन वसूली हो रही है और माफिया काम कर रहे हैं।’’

प्रियंका गांधी ने कहा आज BJP के नेता संविधान को बदलने की बात कर रहे हैं। संविधान ने आपको वोट की शक्ति दी, संविधान ने आपको समानता का अधिकार दिया, संविधान आपके अधिकारों की रक्षा करता है ये संविधान BJP का नहीं, जो ये बदल देंगे। ये संविधान इस देश का है, आपका है। इसे कोई नहीं बदल सकता। उन्होंने आगे कहा, कांग्रेस ने गरीबों को जमीन के पट्टे दिए, बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया, हरित क्रांति और श्वेत क्रांति लाई, मनरेगा, खाद्य सुरक्षा का अधिकार दिया। नरेंद्र मोदी अपनी BJP सरकार में बनवाया हुआ ऐसा एक नाम नहीं ले सकते हैं।

हर जगह सिर्फ भ्रष्टाचार

उन्होंने बीजेपी सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि राजनीति अब देश या असम में लोगों की सेवा के लिए नहीं है। प्रियंका गांधी ने असम में चल रहे कोयला, गन्ना, जमीन, मवेशी आदि सिंडिकेट का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘असम में हर जगह सिर्फ भ्रष्टाचार है, विकास नहीं हुआ है। असम के मौजूदा सीएम हिमंत बिस्वा सरमा जब कांग्रेस में थे, तो उन पर कई आरोप लगे थे। लेकिन, बीजेपी में शामिल होने के बाद सब गायब हो गए। बीजेपी की वॉशिंग मशीन में सब कुछ साफ हो जाता है, सभी मामले बंद हो जाते हैं। असम के सीएम बीजेपी की वॉशिंग मशीन से निकले पहले नेता है’।

Related Articles