तिरुवनंतपुरम : वायनाड लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव यूडीएफ उम्मीदवार प्रियंका गांधी ने प्रचंड जीत हासिल कीं। मतों की गिनती शुरू होने के साथ ही उन्होंने स्पष्ट बढ़त बना ली थीं। प्रियंका गांधी 617942 को वोट मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सत्यन मोकेरी को 408036 वोटों से हराया। प्रियंका गांधी में अपने भाई राहुल गांधी के जीत के अंतर को पार कर लिया। इससे पहले यूडीएफ खेमे ने प्रियंका गांधी को रिकॉर्ड बहुमत मिलने का दावा किया था। वायनाड लोकसभा क्षेत्र में वोटों की गिनती तीन केंद्रों पर की गई।
वायनाड लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव की मतगणना तीन प्रमुख केंद्रों पर की जा रही है ये केंद्र हैं:
कलपेट्टा एसकेएमजे स्कूल – यहां कलपेट्टा, मनंतवडी और बाथरी विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती हो रही है।
अमल कॉलेज, मायलाडी स्किल डेवलपमेंट बिल्डिंग – नीलांबूर, एरानाड और वंदूर विधानसभा क्षेत्रों के वोटों की गिनती यहां हो रही है।
सेंट मैरी एलपी स्कूल, कूडाथाई – तिरुवंबाडी निर्वाचन क्षेत्र के वोटों की गिनती यहां की जा रही है।
उपचुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर को हुआ था, और मतदान प्रतिशत 64.71 फीसदी रहा, जो कि अप्रैल के आम चुनावों में 73.57 प्रतिशत से कम था। इस कम मतदान को लेकर राजनीतिक दलों के बीच बहस जारी है। यूडीएफ का कहना है कि कम मतदान से उनके वोटों पर कोई असर नहीं पड़ेगा और इसका फायदा उनके विरोधियों को नहीं मिलने वाला है। इसके उलट, उनका मानना है कि इससे उनके विरोधियों में थकान और निराशा का माहौल होगा।
मुख्य दावेदार और चुनावी मुकाबला
वायनाड में कुल 16 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, लेकिन प्रमुख मुकाबला कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा, सीपीआई (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया) के सत्यन मोकेरी और भाजपा की नव्या हरिदास के बीच देखा जा रहा है। प्रियंका गांधी, जो इस उपचुनाव में अपना चुनावी पदार्पण कर रही हैं, अपने भाई राहुल गांधी की जगह लेने की उम्मीद कर रही हैं, जिन्होंने इस साल के आम चुनावों में दो सीटें जीतने के बाद रायबरेली सीट पर बने रहने का फैसला किया और वायनाड की सीट खाली कर दी थी। राहुल गांधी की सीट खाली होने के कारण ही यह उपचुनाव हुआ है।
प्रियंका गांधी के मुकाबले सीपीआई के वरिष्ठ नेता सत्यन मोकेरी और भाजपा की नव्या हरिदास भी मैदान में हैं, लेकिन प्रियंका की शुरुआत मजबूत रही है। वह कांग्रेस की ओर से एक मजबूत उम्मीदवार के तौर पर सामने आई हैं और उनकी जीत का रुझान इस समय बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।
वायनाड उपचुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा की बढ़त ने कांग्रेस के खेमे में खुशी का माहौल बना दिया है। हालांकि, कम मतदान के बावजूद प्रियंका की जीत की संभावना अभी भी मजबूत दिखाई दे रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अगले कुछ घंटों में मतगणना के परिणाम किस ओर मोड़ लेते हैं और क्या प्रियंका गांधी वायनाड में अपनी जीत सुनिश्चित कर पाती हैं।