Home » सहारा प्रमुख श्री सुब्रत राय, जिनकी कंपनियों में कभी रेलवे के बाद सबसे ज्यादा कर्मचारी थे

सहारा प्रमुख श्री सुब्रत राय, जिनकी कंपनियों में कभी रेलवे के बाद सबसे ज्यादा कर्मचारी थे

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क: सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार को निधन हो गया। वे काफी दिनों से बीमार थे और मुंबई के अस्पताल में भर्ती थे। आधिकारिक बयान में कहा गया कि 12 नवंबर को उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती किया गया था। आज उनका शरीर लखनऊ के सहारा शहर में लाया जाएगा, जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी।

सुब्रत रॉय की शुरुआती पढ़ाई कोलकाता के होली चाइल्ड स्कूल में हुई थी। इसके बाद उन्होंने गोरखुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की थी। ग्रुप की वेबसाइट के अनुसार उनके पास नौ करोड़ ग्राहक और निवेशक हैं। एक समय ऐसा था जब सुब्रत रॉय के पास एयरलाइन कंपनी, एक फॉर्मूना वन टीम, एक आइपीएल टीम, लंदन और न्यूयार्क में आलीशान होटल थे। एक समय माना जाता था कि सहारा ग्रुप में भारतीय रेलवे के बाद सबसे ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं।

जब सहारा का हुआ पतन

सुब्रत रॉय को 10 हजार करोड़ रुपये की बकाया राशि नहीं चुकाने पर चार मार्च 2014 को जेल जाना पड़ा था। उन्हें दो साल से ज्यादा समय तक जेल में रहना पड़ा था। वे 2016 में पैरोल पर बाहर आए थे। प्रॉपट्री के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें फिर से जेल भेज दिया था।

सहारा का आरंभ, गोरखपुर से लंदन तक का सफर

सहारा ग्रुप की शुरुआत सुब्रत रॉय के द्वारा 1978 में हुई। सुब्रत रॉय ने सहारा को एक छोटे फाइनेंस कंपनी के रूप में स्थापित किया था, जो शुरुआत में स्मॉल सेविंग्स और छोटी निवेशों के लिए प्रसिद्ध थी।

अखिलेश यादव से लेकर यूवराज सिंह तक ने दी श्रद्धांजलि

सुब्रत रॉय को एक सफल उद्यमी के रूप में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और क्रिकेटर युवराज सिंह जैसे लोगों ने याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

अखिलेश यादव ने कहा

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा “सहारा श्री सुब्रत रॉय जी का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावात्मक क्षति है, क्योंकि वो एक अति सफल व्यवसायी के साथ-साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल हृदय वाले व्यक्ति भी थे, जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की उनका सहारा बने। भावभीनी श्रद्धांजलि!”

युवराज सिंह ने कहा

क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी शोक व्यक्त किया और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, “सुब्रत रॉय के निधन की खबर सुनकर दुःख हुआ। वे एक ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने मुश्किल स्थितियों में आने पर कभी हार नहीं मानी। जब मुझे कैंसर हुआ, तो वे उन कुछ लोगों में से थे, जो मेरे साथ खड़े थे। वे हमेशा से मेरे और मेरे परिवार के बहुत करीब थे। वे एक ऐसे व्यक्ति थे, जिनसे हम सीखते थे।”

Related Articles