Home » Punjab : पति ने बीच बाजार पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, खुद भी खाया जहर, दोनों की स्थिति गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Punjab : पति ने बीच बाजार पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, खुद भी खाया जहर, दोनों की स्थिति गंभीर, अस्पताल में भर्ती

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

Punjab : पति ने बीच बाजार पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा : संगरूर/पंजाब के संगरूर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां एक युवक ने बीच रास्ते में अपनी पत्नी के ऊपर धारदार हथियार (कुल्हाड़ी) से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया । इसके बाद खुद भी जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। दोंनो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने बताया कि मामला प्रथम दृष्या पारिवारिक विवाद का है। घटना संगरूर के सुनाम का है। जहां एक पति ने बीच बाजार पत्नी के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला करके उसको बुरी तरह घायल कर दिया। दोनों की स्थिति में सुधार होते ही इस मामले में आगे और पूछताछ की जाएगी इस दौरान आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Punjab : पति ने बीच बाजार पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, खुद भी खाया जहर, दोनों की स्थिति गंभीर, मामला प्रथम दृष्या पारिवारिक विवाद का, पति- पत्नी के बीच चल रहा है तलाक का केस, ट्रीटमेंट करके पटियाला रेफर किया कर दिया गया

स्थानीय लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा :

इस घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने पत्नी को पति के हमले से बचाने के लिए ईंटें फेंकीं, पानी फेंका, कुछ ने डंडे भी मारे, पर वो नहीं रुका। हालांकि बाद में लोगों ने आरोपी पति को पकड़ लिया और जमकर पीटा। इसकी वजह से उसे गंभीर चोटें आईं। इसके बाद आरोपी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उसकी स्थिति खराब होने पर दोनों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर पावेल ने बताया कि दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। जहां उनका प्राइमरी ट्रीटमेंट करके पटियाला रेफर किया कर दिया गया है।

Punjab : पति ने बीच बाजार पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, खुद भी खाया जहर, दोनों की स्थिति गंभीर, मामला प्रथम दृष्या पारिवारिक विवाद का, पति- पत्नी के बीच चल रहा है तलाक का केस, ट्रीटमेंट करके पटियाला रेफर किया कर दिया गया

दोनों के बीच चल रहा है तलाक का केस :

इस घटना के कारणों की जानकारी देते हुए एसएचओ दीपिंदर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसमें दोनों के परिवार से भी जानकारी ली गयी है और यह बात सामने आयी है कि पति-पत्नी के बीच कई साल से कोर्ट में तलाक का मामला चला रहा है और दोनों एक-दूसरे से अलग रह रहे थे। महिला कही जा रही थी इसी दौरान उसके पति ने हमला कर दिया। पुलिस की मानें तो हमलावर पति नशे में था।

READ ALSO : धनबाद के निरसा में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका

Related Articles