रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को झामुमो सुप्रीमो और दिशोम गुरु शिबू सोरेन से मुलाकात कर उन्हें उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर रघुवर दास ने सोशल मीडिया पर भी अपनी शुभकामनाएं साझा कीं। उन्होंने लिखा, “आज दिशोम गुरु और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन से मिलकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही चाची रूपी सोरेन से आशीर्वाद लिया। बाबा बैद्यनाथ से उनकी लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना की।”
शिबू सोरेन को अन्य नेताओं की भी बधाई
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के अलावा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी शिबू सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, “झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं। बाबा बैद्यनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना करता हूं।”
पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भी शिबू सोरेन के जन्मदिन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर उनके साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा, “दिशोम गुरु शिबू सोरेन को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं। मरांग बुरू से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।”
SEO Keywords:
Focus Keyword:
Catch Word:
Meta Description: