Home » आज रांची आ रहे हैं राहुत गांधी, संविधान सम्मान सम्मेलन में करेंगे शिरकत, सीटों के बंटवारे पर होगी चर्चा

आज रांची आ रहे हैं राहुत गांधी, संविधान सम्मान सम्मेलन में करेंगे शिरकत, सीटों के बंटवारे पर होगी चर्चा

INDIA महागठबंधन – कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) औऱ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) आज झारखंड में पार्टी के मेनिफेस्टो और सीटो के बंटवारे को लेकर भी चर्चा करेंगे।

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांचीः चुनाव आयोग द्वारा झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज (शनिवार) रांची के दौरे पर आ रहे हैं। हालांकि, खबर है कि महागठबंधन में अब तक सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बन पाई है।


रांची पहुंचने के बाद राहुल गांधी संविधान सम्मान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं, मतदाताओं और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही, INDIA महागठबंधन – कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) – आज झारखंड में पार्टी के मेनिफेस्टो और सीटों के बंटवारे पर भी चर्चा करेंगे। चर्चा है कि राहुल गांधी के झारखंड दौरे के बाद ही उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की जाएगी। एनडीए ने पहले ही अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है और एनडीए 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के झारखंड प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने आजसू के साथ असहमति की खबरों के बावजूद समझौते की घोषणा की है। दरअसल, आजसू के साथ बड़कागांव सीट को लेकर खींचतान चल रही है। रांची में होने वाले संविधान सम्मान बचाओ आंदोलन में राजद नेता तेजस्वी यादव के भी शामिल होने की खबर है।

राजधानी रांची के शौर्य सभागार में होने वाले इस सम्मेलन में सिविल सोसाइटी और विभिन्न संगठनों के 500 से अधिक लोग भाग लेंगे। दोपहर 1 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के वरीय अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया है। महागठबंधन इस बैठक को सफल बनाने के लिए पूरी तरह से सक्रिय है।

खबर है कि राहुल गांधी के झारखंड दौरे के बाद, 20 अक्टूबर को दिल्ली में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो सकती है, क्योंकि रविवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भी होनी है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया जारी है और संगठन में प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है और 1 प्रतिशत सीटों का फेरबदल संभव है, जबकि बाकी बातें लगभग तय हो चुकी हैं।

Read Also- Jharkhand Election 2024: पहले दिन 3 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, जानें क्या है नामांकन पत्र दाखिल करने के कड़े नियम

Related Articles