Home » राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की बैठक, निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का निर्देश

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की बैठक, निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का निर्देश

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : कांग्रेस भवन रांची में रविवार को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने 73 और 74वें संविधान संशोधन के तहत पंचायत राज और नगर निकाय व्यवस्था को संवैधानिक दर्जा देने के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान की सराहना की और आरजीपीआरएस के सभी सदस्यों को जमीनी स्तर पर कार्य करने के लिए बधाई दी। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी श्रीवेला प्रसाद ने नगर निकाय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने की सलाह दी और कुछ टास्क भी सुझाए।


नियमावली में संशोधन का देंगे सुझाव : सुनीत शर्मा

इसके बाद राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने बताया कि संगठन जल्द ही पंचायती राज मंत्री से मुलाकात करेगा और पंचायत सचिवालय में पंचायत सचिवों को रखा जाए, इस संबंध में सरकार का ध्यान आकर्षित किया जाएगा। इससे पंचायत सचिवों को मिलने वाले मकान किराया भत्ते में बचत होगी। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि झारखंड पंचायती राज नियमावली 2001 में संशोधन के लिए कुछ सुझाव सरकार के सामने रखे जाएंगे। जिससे कि त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था के जनप्रतिनिधियों को अधिक लाभ मिल सके।

संगठन कांग्रेस की नींव: प्रदीप बालमुचू

डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू ने इस संगठन को कांग्रेस की नींव बताते हुए कहा कि यह संगठन अपने दायित्वों को बखूबी निभा रहा है। बैठक में सतीश पॉल मुजनी, रियाजुल अंसारी, डॉ. अमित झा, जॉनसन मिंज, अंजनी रंजन, ज्ञान सिंह दोरायबुरू, रितेश तामसोय, समीर सुंडी, त्रिभुवन, फणीश्वर नाथ नीलेश, देवलाल कुमार, संतोष राय, पवन कुमार, विवेक विशाल, योगेंद्र यादव, कंचन देवी, अमृतेश कुमार, आनंद कुमार और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles