Ranchi : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सोमवार को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के पंडरा, रांची स्थित आवास पहुंचे। इस अवसर पर दोनों अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। मंत्री के परिजनों के साथ-साथ रांची शहर के प्रमुख नागरिकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पारंपरिक अंदाज़ में उनका अभिनंदन किया। इससे पूर्व रविवार की रात राज्यपाल गंगवार द्वारा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया गया।
यह आयोजन राजभवन में हुआ, जिसमें झारखंड की राजनीतिक और सामाजिक जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की। इस भोज में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो, पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सांसद महुआ माजी सहित अन्य सांसद, विधायक और प्रतिष्ठानों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।राज्यपाल ने इस विशेष अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान भी किया। यह मुलाकात राज्य और केंद्र के बीच सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
Read also – Jamshedpur Congress Rally: जमशेदपुर की संविधान बचाओ रैली में उमड़ा जनसैलाब, जनता तक पहुंचाया राहुल का संदेश