Home » Ranchi : राकेश तिर्की ने जीता स्वर्ण, झारखंड चौथे स्थान पर रहा

Ranchi : राकेश तिर्की ने जीता स्वर्ण, झारखंड चौथे स्थान पर रहा

by Rohit Kumar
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : सिकोकई कराटे इंटरनेशनल की ओर से वाराणसी में चल रहे ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया। दो स्वर्ण पदक, एक रजत और चार कांस्य पदक जीतकर कराटे खिलाड़ियों ने झारखंड को चौथा स्थान दिलाया। प्रतियोगिता के पहले दिन आदित्य राज ने एक स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीता था जबकि मिस्टी कुमारी ने दो कांस्य पदक जीता।

वहीं प्रतियोगिता के आखिरी दिन राकेश तिर्की ने पुरुष वर्ग के काता स्पर्धा में मेजबान उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। साथ ही 55 किलो के कुमिते स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। 50 किलो वर्ग के कुमिते स्पर्धा में झारखंड के खिलाड़ी अभिजीत बनर्जी ने अपने प्रतिद्वंदियों को हरा कर कांस्य पदक जीतकर झारखंड के खाते में एक और पदक जोड़ा।

झारखंड के खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन पर कोच अनिल किस्पोट्टा ने कहा कि झारखंड से चार खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लिए थे। सभी ने पदक जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया है। विजेता खिलाड़ियों को कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष हंसी भरत शर्मा ने पुरस्कृत किया।

कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के ट्राइबल और माइनॉरिटी कमीशन के चेयरमैन शिहान सुनील किस्पोट्टा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने राज्य का मान बढ़ाया है। आगामी अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भी उनके अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है

Related Articles