रामगढ़: विधानसभा चुनाव के बाद उम्मीदवारों ने अपने चुनावी खर्च का ब्योरा चुनाव आयोग को सौंप दिया है। रामगढ़ और बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से जुड़े इन आंकड़ों में सबसे अधिक चर्चा कांग्रेस उम्मीदवार ममता देवी और भाजपा उम्मीदवार रोशन लाल की है।
रामगढ़: ममता देवी ने खर्च किए 21.89 लाख, बनीं विधायक
रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार ममता देवी ने 21.89 लाख रुपये खर्च कर चुनाव जीता। उन्होंने अपने फंड से केवल तीन लाख रुपये खर्च किए, जबकि उन्हें 22.52 लाख रुपये चंदे के रूप में मिले थे।
वहीं, आजसू पार्टी की उम्मीदवार सुनीता चौधरी ने चुनाव में सबसे अधिक 34.30 लाख रुपये खर्च किए, लेकिन परिणाम में दूसरे स्थान पर रहीं। जेएलकेएम उम्मीदवार पनेश्वर महतो ने केवल 8.81 लाख रुपये खर्च कर शानदार एंट्री की और लोगों का ध्यान खींचा।
बड़कागांव: रोशन लाल ने 27.41 लाख में दर्ज की ऐतिहासिक जीत
बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार रोशन लाल ने 27.41 लाख रुपये खर्च कर बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने अपनी जेब से सिर्फ 10,160 रुपये खर्च किए। कांग्रेस की अंबा प्रसाद ने इस चुनाव में 29.56 लाख रुपये खर्च किए, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
कम खर्च में दमदार प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवार
जेएलकेएम के उम्मीदवार बालेश्वर कुमार ने बड़कागांव से केवल 5.6 लाख रुपये खर्च कर मजबूत प्रदर्शन किया।
अन्य उम्मीदवारों का चुनावी खर्च: रामगढ़ और बड़कागांव
रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र
बसपा: बीनू कुमार महतो – ₹78,950
आरक्षित समाज पार्टी: अरिजीत पटेल – ₹1,48,330
पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया: चतुर्भुज कश्यप – ₹1,84,358
निर्दलीय उम्मीदवार: गौतम कुमार पंडा – ₹2,07,772
बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र
बसपा: कामेश्वर कुमार दास – ₹68,829
सीपीआई: अनिरुद्ध कुमार – ₹1,02,418
समाजवादी पार्टी: गोविंद बेदिया – ₹2,48,631
निर्दलीय उम्मीदवार: मो. हसन – ₹2,00,546
Read Also: जम्मू-कश्मीर के CM ने ऐसा क्या कहा, जो कांग्रेस समेत इंडिया ब्लॉक को अच्छी नहीं लगेगी