रामगढ़ : शादी के एक साल बाद झारखंड घूमने आए प्रेमी युगल की यात्रा दर्दनाक मोड़ पर खत्म हुई। रामगढ़ जिले के पतरातू इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी को चलती ट्रेन से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। पीड़िता की पहचान खुशबू कुमारी, निवासी गौरा गांव, देवरिया (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जिसने गोरखपुर के शंकर से प्रेम विवाह किया था। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर आरपीएफ ने गंभीर रूप से घायल खुशबू को सदर अस्पताल रामगढ़, फिर रिम्स रांची रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चलती ट्रेन से प्रेमिका को दिया धक्का, बुरी तरह घायल हुई महिला
घटना पतरातू रेलवे स्टेशन के पास किरिगढ़ा क्षेत्र में हुई। जानकारी के मुताबिक, दोनों पति-पत्नी झारखंड के विभिन्न धार्मिक और पर्यटन स्थलों की यात्रा के बाद वापस लौट रहे थे। ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े होने के दौरान शंकर ने अचानक खुशबू को धक्का देना शुरू किया। खुशबू ने शंकर का पैर पकड़ लिया, लेकिन वह लगातार धक्का देता रहा, जिससे वह ट्रेन से नीचे गिर गई।
Ramgarh Crime News : घायल खुशबू ने खुद बताई आपबीती
रिम्स रांची में भर्ती खुशबू ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वह अपनी मां की मृत्यु के बाद शंकर के साथ घर से भाग गई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया और दो दिन पहले ही झारखंड घूमने आई थी। सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन लौटते समय शंकर की नीयत बदल गई।
वह मुझसे प्रेमपूर्वक बात कर रहा था, लेकिन ट्रेन में अचानक मुझे धक्का देना शुरू कर दिया। मैं गिरने से पहले उसका पैर पकड़ चुकी थी, लेकिन उसने फिर भी मुझे नीचे गिरा दिया।
Ramgarh Crime News : पुलिस कर रही मामले की जांच
जीआरपी थाना प्रभारी ने पुष्टि की है कि घटना की जानकारी मिलते ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता का बयान दर्ज किया जा रहा है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
बहन का बयान : घर वालों की मर्जी के खिलाफ की थी शादी
खुशबू की बड़ी बहन ने कहा कि उसने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह किया था और आज उसका नतीजा भुगत रही है। परिवार को अब पछतावा हो रहा है कि उन्होंने उस वक्त उसके फैसले का विरोध नहीं किया।
Read Also- Kushinagar News : पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, ऑनर किलिंग की आशंका से सनसनी