कपूर खानदान के शहजादे एक्टर रणबीर कपूर ने खुद को अपने जन्मदिन पर एक बड़ा तोहफा दिया है। इस साल रणबीर कपूर 42 साल के हो गए हैं। कई बार इंटरव्यू में बताए गए उस सपने को उन्होंने पूरा कर लिया जो वह काफी समय से देखते आ रहे थे,और इसकी तैयारी में भी जुटे हुए थे। इस बार अपने 42वें बर्थडे पर उनका ये सपना पूरा भी हो गया।
दरअसल, एक्टर अब अपनी नई ब्रांड की शुरुआत कर चुके हैं। इसी के साथ वे अब अपनी ब्रांड के फाउंडर भी बन गए हैं। नीतू कपूर ने अपने बेटे रणबीर के ब्रांड वीडियो को शेयर करके विश किया है। जिसका नाम ARKS है। जिसको लेकर कहा जा रहा है कि इसकी फुल फॉर्म ‘ए रणबीर कपूर स्नीकर्स’ है। हालांकि, अभी इसकी फुल फॉर्म तो कंफर्म नहीं है, पर आपको बता दे यह सिर्फ एक स्नीकर्स ब्रांड नहीं होने वाला है।
नीतू सिंह ने साझा किया पोस्ट
नीतू सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। उन्होंने बताया है कि रणबीर कपूर ने अपना ब्रांड लॉन्च किया है। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, ‘बेटा, भाई, पति, पिता और अब एक संस्थापक। जन्मदिन मुबारक हो रणबीर’। इसके साथ उन्होंने रणबीर के ब्रांड के नाम भी बताया और लिखा है, ‘उम्मीद है कि इस ब्रांड का जन्म जन्मदिन के इस मौके को और भी खास बना देगा’। नीतू सिंह के इस पोस्ट पर तमाम सितारों के कमेंट और रहे हैं। साथ ही आरके के फैंस भी नीतू सिंह के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए रणबीर कपूर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।