Home » Ranchi Muharram : रांची में मोहर्रम जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, शामिल हुए JKLM के उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो

Ranchi Muharram : रांची में मोहर्रम जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, शामिल हुए JKLM के उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Muharram : पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में रांची के रातु काठीटाड़ में सोमवार को मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। यह आयोजन सेंट्रल मोहर्रम कमेटी रातु की ओर से किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी अमर है। उन्होंने सत्य, न्याय और अधिकार की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया, जिसे युगों-युगों तक याद किया जाएगा। इस अवसर पर जुलूस लाने वाले खलीफा को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

Ranchi Muharram : काठीटाड़ में एकत्र हुए लोग

कमेटी अध्यक्ष हाजी अरशद अयूब ने जानकारी दी कि सिमलिया, अगडू, पांचपुरा, ईसरी, चिगड़ा, फुटकाटोली, न्यूपिरा, गोरुली और भानापीढ़ी सहित कई क्षेत्रों से ताजिया लेकर आए लोग काठीटाड़ में एकत्र हुए।कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। रंग-बिरंगे पटाखों, ढोल-ताशों की गमगीन धुन और ताजिया जुलूस के साथ पूरा माहौल ‘हुसैन या हुसैन’ के नारों से गूंज उठा।सेंट्रल मोहर्रम कमेटी की ओर से इस आयोजन में अक्लिमा खातून, पटेल बाबा, मियां जान अंसारी, सलीम मंसूरी, इरशाद आलम, अरवर खान समेत कई लोग सक्रिय भूमिका में नजर आए।

Read also – Jamshedpur News : अभी नहीं होगा शिक्षकों का अंतरजिला स्थानांतरण, जिले के 22 शिक्षकों ने डीईओ कार्यालय को दिया था आवेदन

Related Articles